प्रदूषित शहरों में पहले पायदान पर मुजफ्फरनगर, दिल्ली में भी कई जगह स्थिति 'बेहद खराब'

15 नवंबर 2026 को 284 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से 3.2 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 31 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि 65.8 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं।
प्रदूषित शहरों में पहले पायदान पर मुजफ्फरनगर, दिल्ली में भी कई जगह स्थिति 'बेहद खराब'
Published on: 
सारांश
  • 15 नवंबर 2026 को देश के 284 शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी। सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण के मुताबिक, देश के करीब 65.8 फीसदी शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब से लेकर बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है।

  • प्रदूषण के मामले में उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर देश में पहले पायदान पर रहा, जहां एक्यूआई 338 दर्ज किया गया। यह पिछले दिन के मुकाबले 43 अंकों की वृद्धि है। यहां हवा में पीएम2.5 कणों का दबदबा है और प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से 2,100 फीसदी अधिक पहुंच गया है।

  • बिलीपाड़ा, मुरादाबाद और गजरौला में भी हवा बेहद खराब रही। हालांकि दिल्ली-एनसीआर के लिए कुछ राहत जरूर दिखी। दिल्ली का एक्यूआई 367 से घटकर 290 और फरीदाबाद का 347 से गिरकर 257 पर आ गया।

  • इसके बावजूद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर हवा बेहद खराब रही, जबकि 42 केंद्रों में प्रदूषण का स्तर खराब दर्ज किया गया। देश के सबसे प्रदूषित दस शहरों में हरियाणा के पांच शहर शामिल रहे।

  • दूसरी तरफ, महज नौ शहरों में हवा साफ दर्ज की गई, जिनमें आइजोल सबसे स्वच्छ रहा। आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण अब केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में भी लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 15 नवंबर 2026 को देश में मुजफ्फरनगर सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 338 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (14 नवंबर) को मुजफ्फरनगर में सूचकांक 295 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 43 अंकों का भारी उछाल आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि मुजफ्फरनगर की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

मुजफ्फरनगर में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 2,100 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में आइजोल की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 22 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर मुजफ्फरनगर की तुलना आइजोल से करें तो वहां स्थिति 15.3 गुणा खराब है।

इससे पहले कल बहादुरगढ़ में एक्यूआई 376 दर्ज किया गया था। हालांकि आज 109 अंकों के सुधार के साथ बहादुरगढ़ में सूचकांक घटकर 267 पर पहुंच गया। मतलब कि सुधार के बावजूद वहां वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। 

दिल्ली में कल से प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 367 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 290 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 77 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि दिल्ली के आज ज्यादातर निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता खराब या बेहद खराब दर्ज की गई है। रुझान दर्शाते हैं कि दिल्ली के 15 स्टेशनों पर शाम 5 बजे वायु गुणवत्ता का स्तर 300 से अधिक यानी बेहद खराब दर्ज किया गया। इनमें आईटीओ (324), चांदनी चौक (323), कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (321), छावला (318), वसुंधरा एन्क्लेव (316), सीआरआरआई मथुरा रोड (313), पूसा (309), नॉर्थ कैंपस (308), दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (305), तालकटोरा गार्डन (304) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (303) में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

इसी तरह 58 में से 42 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है, जोकि स्वास्थ्य के लिए बेहद चिंताजनक है।

2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 347 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 257 दर्ज किया गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 90 अंकों का भारी सुधार आया है। इसके साथ ही वहां वायु गुणवत्ता बेहद खराब से खराब हो गई है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 15 नवंबर 2026 को 284 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 3.2 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 31 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 65.8 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 35.7 फीसदी से अधिक की कमी आई है। इसी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में 6.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में भी कल से 5.5 फीसदी से अधिक का उछाल आया है, जोकि चिंता का विषय है। वहीं आज देश के 46 (+12) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब, जबकि 6 (-13) में बेहद खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में बिलीपाड़ा (328) दूसरे जबकि मुरादाबाद (323) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह गजरौला (319) चौथे स्थान पर है। पंचगांव (309) – यमुना नगर (306) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

सोनीपत (297) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में गुरुग्राम (296), दिल्ली (290) और कुरुक्षेत्र (286) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर (पंचगांव, यमुनानगर, सोनीपत, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गजरौला, पंचगांव, यमुनानगर, सोनीपत, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, अनपरा, खैरथल, खोरा, बल्लभगढ़, भिवाड़ी, बहादुरगढ़, नोएडा, मानेसर, सिवान, फरीदाबाद, खन्ना, करनाल, मोदीनगर, पानीपत, अररिया, दरभंगा, गाजियाबाद, पटियाला, अंबाला, बागपत, हाजीपुर, धारूहेड़ा, बैरकपुर, ग्रेटर नोएडा, कैथल, भागलपुर, मेरठ, बड़ौत, फतेहपुर सीकरी, लखनऊ, लुधियाना, बुलंदशहर, अंकलेश्वर, खुर्जा, भिवानी, मंडीखेड़ा, कानपुर, अगरतला, वडोदरा, हावड़ा, तालचेर, नागपुर, मंडी गोबिंदगढ़, पूर्णिया, फतेहाबाद, पटना, बक्सर, चंद्रपुर, मोतिहारी, मधुबनी, रोहतक, नारनौल, नासिक, बेतिया, चरखी दादरी, मालेगांव, भावनगर, गोपालगंज, भोपाल, डीग, आसनसोल, काशीपुर, कोलकाता, पिंपरी-चिंचवाड़, उज्जैन, वातवा, ग्वालियर, जयपुर, काकीनाडा, बद्दी, डोंबिवली, कटनी, सूरत, उदयपुर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), अमृतसर आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं बिलीपाड़ा, दिल्ली, रायबरेली, सहरसा, वाराणसी, भरतपुर, श्रीगंगानगर, पलवल, टोंक, दमोह, हनुमानगढ़, गुम्मिडीपूंडी, बेगूसराय, अहमदाबाद, बूंदी, गया, कटिहार, जलना, भिवंडी, चित्तौड़गढ़, हापुड़, प्रयागराज, पीथमपुर, जोधपुर, हल्दिया, वृंदावन, जबलपुर, नयागढ़, महाड, परभणी, गांधीनगर, हिसार, जोरापोखर, अमरावती (आंध्र प्रदेश), झालावाड़, अंबरनाथ, वसई, छपरा, नलबाड़ी, क्योंझर, सीकर, जींद, अकोला, मीरा-भायंदर, विशाखापत्तनम, अमरावती (महाराष्ट्र), दौसा, गोरखपुर, बर्नीहाट (मेघालय), जालौर, रामनगर, चंडीगढ़, बरेली और तुमडीह आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 3.2 फीसदी यानी 9 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में आइजोल, चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, गंगटोक, कलबुर्गी, पंपोर, रूपनगर, शिलांग और श्रीनगर आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 88 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें बेलापुर, बेलगाम, बेंगलुरु, भिलाई, भुवनेश्वर, बिहार शरीफ, बीकानेर, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), चेन्नई, छाल, चिक्काबल्लापुर, चित्तूर, चूरू, कोयंबटूर, कुड्डालोर, कटक, धारवाड़, धौलपुर, डूंगरपुर, एलुरु, फिरोजाबाद, गडग, हुबली, हैदराबाद, जैसलमेर, झांसी, झुंझुनू, कडप्पा, कन्नूर, करौली, किउल, कोहिमा, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मिलुपारा, मुंगेर, नागांव, नागौर, नाहरलागुन, ओंगोल, पुडुचेरी, रायचूर, रायपुर, रायरंगपुर, राजकोट, सागर, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतना, शामली, शिवमोगा, सिलचर, सिरोही आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 135 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें अगरतला, आगरा, अहमदाबाद, अकोला, अलवर, अमरावती (आंध्र प्रदेश), अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर, आरा, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बद्दी, बांसवाड़ा, बारां, बरेली, बारीपदा, बेगूसराय, बेतिया, भरतपुर, भावनगर, भीलवाड़ा, भिवंडी, भोपाल, बूंदी, बक्सर, बर्नीहाट (मेघालय), चंडीगढ़, चंद्रपुर, चरखी दादरी, छपरा, चित्तौड़गढ़, दमोह, दौसा, डीग, देहरादून, धुले, डोंबिवली, दुर्गापुर, फतेहाबाद, गांधीनगर, गया, गोपालगंज, गोरखपुर, गुम्मिडीपूंडी, गुवाहाटी, ग्वालियर, हल्दिया, हनुमानगढ़, हापुड़, हिंगोली, हिसार, हावड़ा, इंदौर, जबलपुर, जयपुर, जलगांव, जलना, जालौर, जमुई, झालावाड़, जींद, जोधपुर, जोरापोखर, काकीनाडा, कल्याण, कल्याण, काशीपुर, कटिहार, कटनी, क्योंझर, कोलकाता, कोटा, लेह, मधुबनी, महाड, मालेगांव, मंडीदीप, मंडी गोबिंदगढ़, मथुरा, मेहसाणा, मीरा-भायंदर, मोतिहारी, मुंबई, मुजफ्फरपुर, नागपुर, नलबाड़ी, नांदेड़, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, नयागढ़, नेल्लोर, पाली, पलवल, पंचकूला, पारादीप, परभणी, पटना, पिंपरी-चिंचवाड़, पीथमपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुणे, पूर्णिया, राजसमंद, रामनगर, रतलाम, ऋषिकेश, रोहतक, राउरकेला, सतारा, सवाई माधोपुर, सीकर, सिलीगुड़ी, सिरसा, सीतामढ़ी, श्रीगंगानगर, श्रीकाकुलम, सुआकाती, सूरत, तालचेर, ठाणे, टोंक, तुमडीह, उदयपुर, उज्जैन, उल्हासनगर, वडोदरा, वसई, वातवा, विरार, विशाखापत्तनम और वृंदावन शामिल हैं।

वहीं 46 शहरों अंबाला, अंकलेश्वर, अनपरा, अररिया, बागपत, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, बड़ौत, बैरकपुर, भागलपुर, भिवाड़ी, भिवानी, बुलंदशहर, दरभंगा, दिल्ली, देवास, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, फतेहपुर सीकरी, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, हाजीपुर, कैथल, कानपुर, करनाल, खैरथल, खन्ना, खोरा, खुर्जा, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, लुधियाना, मंडीखेड़ा, मानेसर, मेरठ, मोदीनगर, मैसूरु, नोएडा, पानीपत, पटियाला, रायबरेली, सहरसा, सिवान, सोनीपत और वाराणसी में स्थिति खराब है।

इसी तरह बिलीपाड़ा, गजरौला, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पंचगांव और यमुनानगर में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 284 में से 9 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 88 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 14 नवंबर को यह आंकड़ा 94 दर्ज किया गया था।

135 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज मुजफ्फरनगर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 338 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (14 नवंबर) को मुजफ्फरनगर में सूचकांक 295 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 43 अंकों का भारी उछाल आया है।

इससे पहले कल बहादुरगढ़ में एक्यूआई 376 दर्ज किया गया था। हालांकि आज 109 अंकों के सुधार के साथ बहादुरगढ़ में सूचकांक घटकर 267 पर पहुंच गया। मतलब कि सुधार के बावजूद वहां वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। 

दिल्ली में कल से प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 367 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 290 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 77 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 347 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 257 दर्ज किया गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 90 अंकों का भारी सुधार आया है। इसके साथ ही वहां वायु गुणवत्ता बेहद खराब से खराब हो गई है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 15 नवंबर को गजरौला (319) चौथे स्थान पर है, वहीं बिलीपाड़ा (328) दूसरे, जबकि मुरादाबाद (323) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 160, गाजियाबाद में 243, गुवाहाटी में 125, गुरूग्राम में 296, नोएडा में 265, ग्रेटर नोएडा में 225 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 211, चेन्नई में 97, चंडीगढ़ में 109, हैदराबाद में 74, जयपुर में 158 और पटना में 184 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 9 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, गंगटोक, कलबुर्गी, पंपोर, रूपनगर, शिलांग और श्रीनगर शामिल हैं।

वहीं अहमदनगर, अजमेर, अनंतपुर, अंगुल, बदलापुर, बागलकोट, बालासोर, बारबिल, बाड़मेर, बीड, बेलापुर, बेलगाम, बेंगलुरु, भिलाई, भुवनेश्वर, बिहार शरीफ, बीकानेर, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), चेन्नई, छाल, चिक्काबल्लापुर, चित्तूर, चूरू, कोयंबटूर, कुड्डालोर, कटक, धारवाड़, धौलपुर, डूंगरपुर, एलुरु, फिरोजाबाद, गडग, हुबली, हैदराबाद, जैसलमेर, झांसी, झुंझुनू, कडप्पा, कन्नूर, करौली, किउल, कोहिमा, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मिलुपारा, मुंगेर, नागांव, नागौर, नाहरलागुन, ओंगोल, पुडुचेरी, रायचूर, रायपुर, रायरंगपुर, राजकोट, सागर, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतना, शामली, शिवमोगा, सिलचर, सिरोही, शिवसागर, सोलापुर, टेन्सा, तिरुवनंतपुरम, थूथुकुडी, त्रिशूर, तिरुमाला, उडुपी, वापी, विजयवाड़ा और यादगीर आदि 88 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं