दिल्ली से बाहर भी दमघोंटू हवा का कहर: सिरसा सबसे प्रदूषित, अनपरा-बल्लभगढ़ में भी बिगड़े हालात

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि देश के 286 शहरों में से 60 फीसदी से अधिक में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक है, जबकि सिरसा लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है।
बढ़ते प्रदूषण के साथ हवा में घुला जहर लोगों को बहुत ज्यादा बीमार बना रहा है, बच्चे और बुजुर्ग इसका सबसे ज्यादा शिकार बन रहे हैं; फोटो: आईस्टॉक
बढ़ते प्रदूषण के साथ हवा में घुला जहर लोगों को बहुत ज्यादा बीमार बना रहा है, बच्चे और बुजुर्ग इसका सबसे ज्यादा शिकार बन रहे हैं; फोटो: आईस्टॉक
Published on: 
सारांश
  • देश में वायु प्रदूषण का संकट अब दिल्ली जैसे बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे शहरों की हवा भी तेजी से जहरीली होती जा रही है।

  • सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 24 नवंबर 2026 को सिरसा लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 355 पर पहुंच गया। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से 2,250 फीसदी अधिक है।

  • वहीं, अनपरा (310) और बल्लभगढ़ (305) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के चार शहर शामिल हैं, जो इस संकट की व्यापकता को दर्शाता है।

  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 286 शहरों के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 60.8 फीसदी शहरों में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 46 शहरों में हवा खराब और तीन शहरों में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

  • दूसरी ओर, दिल्ली में भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। राजधानी का एक्यूआई बढ़कर 224 हो गया, जबकि फरीदाबाद में 44 अंकों की वृद्धि के साथ यह 201 पर पहुंच गया। अधिकांश प्रभावित शहरों में पीएम2.5 और पीएम10 का बढ़ता स्तर लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

  • साफ हवा वाले शहरों की संख्या भले ही कुछ बढ़ी हो, लेकिन देश के अधिकांश शहरों में प्रदूषण का बढ़ता दायरा एक बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा कर रहा है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 24 नवंबर 2026 को एक बार फिर देश में सिरसा सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (23 नवंबर) को सिरसा में सूचकांक 326 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 29 अंकों का उछाल आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि सिरसा की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

सिरसा में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 2,250 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में चिक्काबल्लापुर की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 19 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर सिरसा की तुलना चिक्काबल्लापुर से करें तो वहां स्थिति 18.7 गुणा खराब है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 220 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 224 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 4 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली में प्रदूषण का संकट लगातार गहराता नजर आ रहा है। 26 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के 55 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 40 पर हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ रही, जबकि एक केंद्र पर स्थिति ‘बेहद खराब’ दर्ज की गई।

सबसे चिंताजनक स्थिति आईटीओ की रही, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 पर पहुंच गया। वहीं, डीटीयू नॉर्थ में 300, पूसा वेस्ट में 294, नॉर्थ कैंपस में 282, सिरिफोर्ट में 281 और मथुरा रोड स्थित सीआरआरआई में 279 दर्ज किया गया।

आनंद विहार में एक्यूआई 265, चांदनी चौक में 262, पंजाबी बाग में 258 और विवेक विहार में 252 रहा। यानी राजधानी के प्रमुख इलाकों से लेकर उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली तक प्रदूषण का असर व्यापक बना हुआ है। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि 14 निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही, जबकि किसी भी केंद्र पर हवा साफ या संतोषजनक नहीं मिली।

इस दौरान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक्यूआई 200 और ओखला फेज-2 में 199 दर्ज किया गया। चार निगरानी केंद्रों से आंकड़े उपलब्ध नहीं थे। अधिकांश प्रदूषित केंद्रों पर पीएम2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा, जो बताता है कि राजधानी की हवा में घुले महीन कण अब भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता बने हुए हैं।

बता दें कि 2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की गई। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 157 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 201 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 44 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही वहां आज वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 24 नवंबर 2026 को 286 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 7.3 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 31.8 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 60.8 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 10.5 फीसदी की वृद्धि हुई है। दूसरी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में 9.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में कल से 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जोकि चिंता का विषय है। वहीं आज देश के 46 (-1) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में अनपरा (310) दूसरे जबकि बल्लभगढ़ (305) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह श्रीगंगानगर (291) चौथे स्थान पर है। सवाई माधोपुर (283) – दरभंगा (280) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

गजरौला (269) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में बड़ौत (268), मेरठ (267) और पंचगांव (265) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के चार शहर (अनपरा, गजरौला, बड़ौत, मेरठ) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि सिरसा, अनपरा, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, दरभंगा, गजरौला, बड़ौत, मेरठ, पंचगांव, मधुबनी, मंडी गोबिंदगढ़, गाजियाबाद, मानेसर, ग्रेटर नोएडा, कैथल, उदयपुर, यमुनानगर, धारूहेड़ा, गुरुग्राम, बद्दी, कुरुक्षेत्र, नोएडा, दिल्ली, अररिया, जालंधर, मंडीदीप, बहादुरगढ़, खोरा, ग्वालियर, खुर्जा, मुजफ्फरनगर, टोंक, पीथमपुर, रोहतक, भोपाल, पारादीप, फरीदाबाद, लुधियाना, उज्जैन, नागपुर, शामली, अंबाला, खन्ना, कटनी, हावड़ा, भागलपुर, पटना, भिवानी, चंद्रपुर, करनाल, बेतिया, सोनीपत, अमृतसर, बागपत, फतेहाबाद, कोटा, गोपालगंज, पानीपत, नारनौल, दमोह, लखनऊ, बक्सर, आरा, पूर्णिया, हाजीपुर, आसनसोल, हापुड़, कोलकाता आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं बल्लभगढ़, भिवाड़ी, बीकानेर, बठिंडा, नागौर, हिसार, तालचेर, चूरू, जालोर, भरतपुर, वाराणसी, सीकर, जयपुर, सिंगरौली, श्रीनगर, झुंझुनू, बुलंदशहर, सीतामढ़ी, किउल, गया, जैसलमेर, मालेगांव, चरखी दादरी, अंकलेश्वर, पिंपरी-चिंचवाड़, कटिहार, पटियाला, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, जोधपुर, पुणे, कानपुर, नासिक, भीलवाड़ा, नवी मुंबई, मुंगेर, दौसा, महाड, गांधीनगर, नयागढ़, उल्हासनगर, नांदेड़, अहमदाबाद, औरंगाबाद (बिहार), बेलापुर, छपरा, जलना, भावनगर, अगरतला, बूंदी, अमरावती (महाराष्ट्र), बदलापुर, अंबरनाथ, कल्याण, चंडीगढ़, ठाणे, करौली, मीरा-भायंदर, वसई, भिवंडी, परभणी, वृंदावन, बैरकपुर, कल्याण और रामगढ़ आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 7.3 फीसदी यानी 21 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में भोपाल, बीकानेर, चूरू, दरभंगा, दिल्ली, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, ग्वालियर, हिसार, जालंधर, जालोर, कैथल, खोरा, खुर्जा, कुरुक्षेत्र, मधुबनी, मंडीदीप, मंडी गोबिंदगढ़, मानेसर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नागौर, नोएडा, पंचगांव, पारादीप, पीथमपुर, रोहतक, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, तालचेर, टोंक, उदयपुर, वाराणसी और यमुनानगर आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 91 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें देहरादून, धनबाद, धारवाड़, धौलपुर, धुले, डोंबिवली, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, गडग, गुम्मिडीपूंडी, गुंटूर, हसन, हावेरी, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, क्योंझर, किशनगंज, कोलार, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, लेह, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, नागांव, नाहरलागुन, नंदेसरी, ओंगोल, रायपुर, राजमहेंद्रवरम, रतलाम, ऋषिकेश, राउरकेला, रूपनगर, सागर, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतारा, सतना, शिवमोगा, सिलचर, सिलीगुड़ी, सिरोही, शिवसागर, सिवान, श्रीकाकुलम, टेन्सा, त्रिशूर, तिरुपति, तुमकुरु, तुमडीह, वडोदरा, विजयवाड़ा आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 125 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें अगरतला, आगरा, अहमदाबाद, अलवर, अंबाला, अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर, अंगुल, अंकलेश्वर, आरा, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), बदलापुर, बागपत, बालासोर, बांसवाड़ा, बारां, बारीपदा, बाड़मेर, बैरकपुर, बेगूसराय, बेलापुर, बेतिया, भागलपुर, भावनगर, भीलवाड़ा, भिवंडी, भिवानी, बुलंदशहर, बूंदी, बक्सर, ब्यासनगर, चंडीगढ़, चंद्रपुर, चरखी दादरी, छपरा, चित्तौड़गढ़, दमोह, दौसा, देवास, फतेहाबाद, फिरोजाबाद, गांधीनगर, गया, गोपालगंज, गोरखपुर, गुवाहाटी, हाजीपुर, हल्दिया, हनुमानगढ़, हापुड़, हिंगोली, हावड़ा, जबलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जलना, जमुई, झुंझुनू, जींद, जोधपुर, जोरापोखर, कल्याण, कल्याण, कानपुर, करौली, करनाल, कटिहार, कटनी, खन्ना, किउल, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, लुधियाना, महाड, मालेगांव, मंडीखेड़ा, मिलुपारा, मीरा-भायंदर, मुरादाबाद, मुंबई, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नागपुर, नांदेड़, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, नयागढ़, पाली, पलवल, पंपोर, पंचकुला, पानीपत, परभणी, पटियाला, पटना, पिंपरी-चिंचवाड़, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुणे, पूर्णिया, रायबरेली, रायरंगपुर, राजगीर, राजकोट, राजसमंद, रामगढ़, शामली, सिंगरौली, सीतामढ़ी, सोनीपत, श्रीनगर, सुआकाती, सूरत, ठाणे, उज्जैन, उल्हासनगर, वापी, वसई, वातवा, विरार और वृंदावन शामिल हैं।

वहीं 46 शहरों अररिया, बद्दी, बहादुरगढ़, बड़ौत, बठिंडा, भरतपुर, भिवाड़ी, भोपाल, बीकानेर, चूरू, दरभंगा, दिल्ली, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, ग्वालियर, हिसार, जालंधर, जालोर, कैथल, खोरा, खुर्जा, कुरुक्षेत्र, मधुबनी, मंडीदीप, मंडी गोबिंदगढ़, मानेसर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नागौर, नोएडा, पंचगांव, पारादीप, पीथमपुर, रोहतक, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, तालचेर, टोंक, उदयपुर, वाराणसी और यमुनानगर में स्थिति खराब है।

इसी तरह सिरसा (355), अनपरा (310) और बल्लभगढ़ (305) में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 286 में से 21 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 91 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 23 नवंबर को यह आंकड़ा 101 दर्ज किया गया था।

125 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज एक बार फिर सिरसा में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (23 नवंबर) को सिरसा में सूचकांक 326 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 29 अंकों का उछाल आया है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 220 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 224 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 4 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की गई। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 157 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 201 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 44 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही वहां आज वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 24 नवंबर को श्रीगंगानगर (291) चौथे स्थान पर है, वहीं अनपरा (310) दूसरे, जबकि बल्लभगढ़ (305) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 210, गाजियाबाद में 255, गुवाहाटी में 103, गुरूग्राम में 239, नोएडा में 228, ग्रेटर नोएडा में 254 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 121 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 159, चेन्नई में 50, चंडीगढ़ में 109, हैदराबाद में 54, जयपुर में 188 और पटना में 183 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 21 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में अररिया, बद्दी, बहादुरगढ़, बड़ौत, बठिंडा, भरतपुर, भिवाड़ी, भोपाल, बीकानेर, चूरू, दरभंगा, दिल्ली, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, ग्वालियर, हिसार, जालंधर, जालोर, कैथल, खोरा, खुर्जा, कुरुक्षेत्र, मधुबनी, मंडीदीप, मंडी गोबिंदगढ़, मानेसर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नागौर, नोएडा, पंचगांव, पारादीप, पीथमपुर, रोहतक, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, तालचेर, टोंक, उदयपुर, वाराणसी और यमुनानगर शामिल हैं।

वहीं अहमदनगर, अजमेर, अकोला, अनंतपुर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बारबिल, बरेली, बीड, बेलगाम, बेंगलुरु, भिलाई, भुवनेश्वर, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, बर्नीहाट (असम), छाल, चिक्कमगलुरु, चित्तूर, कटक, दावणगेरे, डीग, देहरादून, धनबाद, धारवाड़, धौलपुर, धुले, डोंबिवली, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, गडग, गुम्मिडीपूंडी, गुंटूर, हसन, हावेरी, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, क्योंझर, किशनगंज, कोलार, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, लेह, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, नागांव, नाहरलागुन, नंदेसरी, ओंगोल, रायपुर, राजमहेंद्रवरम, रतलाम, ऋषिकेश, राउरकेला, रूपनगर, सागर, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतारा, सतना, शिवमोगा, सिलचर, सिलीगुड़ी, सिरोही, शिवसागर, सिवान, श्रीकाकुलम, टेन्सा, त्रिशूर, तिरुपति, तुमकुरु, तुमडीह, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम आदि 91 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं