प्रदूषण का आपातकाल: बहादुरगढ़ में 376 तक पहुंचा एक्यूआई, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर'

फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 298 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 347 दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता और जलवायु संकट को अलग-अलग समझने की भूल नहीं की जा सकती; प्रतीकात्मक तस्वीर: आईस्टॉक
वायु गुणवत्ता और जलवायु संकट को अलग-अलग समझने की भूल नहीं की जा सकती; प्रतीकात्मक तस्वीर: आईस्टॉक
Published on: 
सारांश
  • 14 नवंबर 2026 को देश में वायु प्रदूषण का संकट और गहरा गया। हरियाणा का बहादुरगढ़ 376 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर बनकर उभरा। यहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से करीब 2,400 फीसदी अधिक दर्ज किया गया।

  • दिल्ली में भी हालात बेहद चिंताजनक हैं। यहां औसत एक्यूआई 367 रहा, जबकि 18 निगरानी केंद्रों पर सूचकांक 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। इनमें आईआईटी दिल्ली का एक्यूआई सर्वाधिक 443 दर्ज किया गया।

  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 289 शहरों के आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि देश के 62.6 फीसदी शहरों में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक है। इनमें 34 शहरों में हवा खराब और 19 में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

  • देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के छह शहर शामिल हैं। इसके उलट महज 14 शहरों में हवा साफ रही, जहां श्रीनगर 16 एक्यूआई के साथ सबसे स्वच्छ शहर रहा।

  • यह तस्वीर बताती है कि वायु प्रदूषण अब केवल दिल्ली तक सीमित नहीं, बल्कि देश के बड़े हिस्से में लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

14 नवंबर 2026 को देश में बहादुरगढ़ सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (13 नवंबर) को बहादुरगढ़ में सूचकांक 308 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 68 अंकों का भारी उछाल आया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड द्वारा 14 नवंबर की शाम चार बजे जारी एक्यूआई बुलेटिन के मुताबिक बहादुरगढ़ की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

बहादुरगढ़ में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 2,400 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में श्रीनगर की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 16 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर बहादुरगढ़ की तुलना श्रीनगर से करें तो वहां स्थिति 23 गुणा खराब है।

इससे पहले कल बल्लभगढ़ में एक्यूआई 400 दर्ज किया गया था। हालांकि आज 66 अंकों के सुधार के साथ बल्लभगढ़ में सूचकांक घटकर 334 पर पहुंच गया। मतलब कि सुधार के बावजूद वहां वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। 

दिल्ली में कल से प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 373 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 367 पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 6 अंकों का सुधार आया है। हालांकि इस सुधार के बावजूद दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

भले ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई है। लेकिन दिल्ली के 18 स्टेशनों पर शाम 5 बजे वायु गुणवत्ता का स्तर 400 से अधिक यानी गंभीर दर्ज किया गया। दिल्ली सरकार के पोर्टल के मुताबिक 14 नवंबर 2026 की शाम पांच बजे आईआईटी दिल्ली में 443, नॉर्थ कैंपस (438), आईटीओ (435), एनआईएच नरेला (432), पूसा (432), बुराड़ी क्रॉसिंग (430), डीटीयू (421), जीएनयू (418), चांदनी चौक (414), एनएसयूटी जाफरपुर (414), कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (413), पंजाबी बाग (409), एनएसआईटी द्वारका (408), बवाना (407), सीआरआरआई मथुरा रोड (404), तालकटोरा गार्डन (402), विवेक विहार (401) और जहांगीरपुरी में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 401 दर्ज किया गया।

2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली के उलट फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 298 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 347 दर्ज किया गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 49 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही वहां वायु गुणवत्ता आज बेहद खराब हो गई है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 14 नवंबर 2026 को 289 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 4.9 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 32.5 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 62.6 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 27 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। दूसरी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में 4.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में भी कल से 7.6 फीसदी से अधिक का उछाल आया है, जोकि चिंता का विषय है। वहीं आज देश के 34 (-6) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब, जबकि 19 (+6) में बेहद खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में दिल्ली (367) दूसरे जबकि मेरठ तीसरे स्थान पर है। इसी तरह फतेहाबाद (358) चौथे स्थान पर है। हिसार – पंचगांव (354) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

फरीदाबाद (347) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में खोरा (344), हापुड़ (341) और गुरुग्राम (340) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के छह शहर (बहादुरगढ़, फतेहाबाद, हिसार, पंचगांव, फरीदाबाद और गुरुग्राम) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि बहादुरगढ़, दिल्ली, मेरठ, फतेहाबाद, हिसार, पंचगांव, फरीदाबाद, खोरा, हापुड़, गुरुग्राम, गजरौला, मोदीनगर, ग्रेटर नोएडा, बड़ौत, नोएडा, जींद, करनाल, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मानेसर, सिरसा, भिवानी, यमुनानगर, धारूहेड़ा, कुरुक्षेत्र, अनपरा, खुर्जा, लखनऊ, चरखी दादरी, बागपत, बुलंदशहर, रोहतक, शामली, अररिया, सोनीपत, बठिंडा, अमृतसर, भागलपुर, पानीपत, पिंपरी-चिंचवाड़, कानपुर, हाजीपुर, मालेगांव, समस्तीपुर, सिवान, दरभंगा, नागपुर, भोपाल, मंडी गोबिंदगढ़, मोतिहारी, पुणे, चंद्रपुर, भावनगर, नासिक, उदयपुर, कटनी, कैथल, वडोदरा, धुले, कोटा, अंबाला, खन्ना, मथुरा, अलवर, नांदेड़, डीग, मधुबनी, मंडीखेड़ा, हावड़ा, गुम्मिडीपूंडी, जयपुर, परभणी, गोपालगंज आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं बल्लभगढ़, गाजियाबाद, भिवाड़ी, मंडीदीप, खैरथल, श्रीगंगानगर, सिंगरौली, सीकर, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, बिलीपाड़ा, बूंदी, दमोह, तालचेर, टोंक, सहरसा, अंबरनाथ, चित्तौड़गढ़, नारनौल, जालौर, पलवल, महाड, ग्वालियर, झुंझुनू, जोधपुर, भरतपुर, दौसा, रायबरेली, अगरतला, चूरू, वाराणसी, सीतामढ़ी, जैसलमेर, कटिहार, भिवंडी, इंदौर, अहमदाबाद, जबलपुर, बद्दी, बेगूसराय, गया, मीरा-भायंदर, पटियाला, प्रयागराज, वातवा, बर्नीहाट (मेघालय), उल्हासनगर, विरार, औरंगाबाद (बिहार), हल्दिया, सुआकाती, राजकोट, विशाखापत्तनम, अमरावती (आंध्र प्रदेश), चंडीगढ़, किउल, जलगांव, झालावाड़, नयागढ़, सिरोही, ठाणे, अहमदनगर और बेलापुर आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 4.8 फीसदी यानी 14 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में आइजोल, चामराजनगर, छाल, चिक्कमगलुरु, कोयंबटूर, दावणगेरे, एलूर, गंगटोक, मदिकेरी, पंपोर, रूपनगर, शिलांग, श्रीनगर और थूथुकुडी आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 94 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें चित्तूर, कुड्डालोर, कटक, देहरादून, धनबाद, धारवाड़, धौलपुर, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गोरखपुर, गुंटूर, गुवाहाटी, हुबली, हैदराबाद, जलना, झांसी, जोरापोखर, कडप्पा, कलबुर्गी, कल्याण, कल्याण, कन्नूर, करौली, क्योंझर, कोहिमा, कोलार, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मेहसाणा, मुंगेर, नागांव, नाहरलागुन, नलबाड़ी, नेल्लोर, ओंगोल, पुडुचेरी, रायचूर, रायपुर, रायरंगपुर, रामनगर, ऋषिकेश, राउरकेला, सागर, सांगली आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 128 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें अगरतला, आगरा, अहमदाबाद, अहमदनगर, अलवर, अमरावती (आंध्र प्रदेश), अंबाला, अंबरनाथ, अंकलेश्वर, आरा, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बद्दी, बांसवाड़ा, बारां, बैरकपुर, बेगूसराय, बेलापुर, भरतपुर, भावनगर, भीलवाड़ा, भिवंडी, भोपाल, बिलीपाड़ा, बूंदी, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), चंडीगढ़, चंद्रपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, दमोह, दरभंगा, दौसा, डीग, धुले, डोंबिवली, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गांधीनगर, गया, गोपालगंज, गुम्मिडीपूंडी, ग्वालियर, हल्दिया, हिंगोली, हावड़ा, इंदौर, जबलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जलगांव, जालौर, जमुई, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, कैथल, काशीपुर, कटिहार, कटनी, खन्ना, किशनगंज, किउल, कोलकाता, कोटा, लेह, लुधियाना, मधुबनी, महाड, मालेगांव, मंडी गोबिंदगढ़, मंडीखेड़ा, मथुरा, मिलुपारा, मीरा-भायंदर, मोतिहारी, मुंबई, मुजफ्फरपुर, नागौर, नागपुर, नांदेड़, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, नयागढ़, पाली, पलवल, पंचकूला, पारादीप, परभणी, पटियाला, पटना, पीथमपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुणे, पूर्णिया, रायबरेली, राजगीर, राजकोट, राजसमंद, रतलाम, सहरसा, समस्तीपुर, सतारा, सवाई माधोपुर, सिरोही, सीतामढ़ी, सिवान, सोलापुर, श्रीकाकुलम, सुआकाती, सूरत, तालचेर, ठाणे, टोंक, उदयपुर, उज्जैन, उल्हासनगर, वडोदरा, वाराणसी, वसई, वातवा, विरार, विशाखापत्तनम और वृंदावन शामिल हैं।

वहीं 34 शहरों अमृतसर, अनपरा, अररिया, बागपत, बठिंडा, भागलपुर, भिवानी, बीकानेर, बुलंदशहर, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, हाजीपुर, हनुमानगढ़, कानपुर, करनाल, खैरथल, खुर्जा, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, मंडीदीप, मानेसर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मैसूरु, पानीपत, पिंपरी-चिंचवाड़, रोहतक, शामली, सीकर, सिंगरौली, सिरसा, सोनीपत, श्रीगंगानगर और यमुनानगर में स्थिति खराब है।

इसी तरह बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, बड़ौत, भिवाड़ी, दिल्ली, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, हापुड़, हिसार, जींद, खोरा, मेरठ, मोदीनगर, नोएडा और पंचगांव में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 289 में से 14 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 94 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 13 नवंबर को यह आंकड़ा 98 दर्ज किया गया था।

128 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज बहादुरगढ़ में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (13 नवंबर) को बहादुरगढ़ में सूचकांक 308 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 68 अंकों का भारी उछाल आया है।

इससे पहले कल बल्लभगढ़ में एक्यूआई 400 दर्ज किया गया था। हालांकि आज 66 अंकों के सुधार के साथ बल्लभगढ़ में सूचकांक घटकर 334 पर पहुंच गया। मतलब कि सुधार के बावजूद वहां वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। 

दिल्ली में कल से प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 373 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 367 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 6 अंकों का सुधार आया है। हालांकि इस सुधार के बावजूद दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

दिल्ली के उलट फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 298 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 347 दर्ज किया गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 49 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही वहां वायु गुणवत्ता आज बेहद खराब हो गई है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 14 नवंबर को फतेहाबाद (358) चौथे स्थान पर है, वहीं दिल्ली (367) दूसरे, जबकि मेरठ तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 162, गाजियाबाद में 333, गुवाहाटी में 89, गुरूग्राम में 340, नोएडा में 318, ग्रेटर नोएडा में 324 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 131 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 255, चेन्नई में 86, चंडीगढ़ में 111, हैदराबाद में 74, जयपुर में 156 और पटना में 150 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 14 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, चामराजनगर, छाल, चिक्कमगलुरु, कोयंबटूर, दावणगेरे, एलूर, गंगटोक, मदिकेरी, पंपोर, रूपनगर, शिलांग, श्रीनगर और थूथुकुडी शामिल हैं।

वहीं अजमेर, अकोला, अमरावती (महाराष्ट्र), अनंतपुर, अंगुल, बदलापुर, बागलकोट, बालासोर, बारबिल, बरेली, बारीपदा, बाड़मेर, बीड, बेंगलुरु, भिलाई, भुवनेश्वर, बिहार शरीफ, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, बक्सर, ब्यासनगर, चेन्नई, चिक्काबल्लापुर, चित्तूर, कुड्डालोर, कटक, देहरादून, धनबाद, धारवाड़, धौलपुर, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गोरखपुर, गुंटूर, गुवाहाटी, हुबली, हैदराबाद, जलना, झांसी, जोरापोखर, कडप्पा, कलबुर्गी, कल्याण, कल्याण, कन्नूर, करौली, क्योंझर, कोहिमा, कोलार, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मेहसाणा, मुंगेर, नागांव, नाहरलागुन, नलबाड़ी, नेल्लोर, ओंगोल, पुडुचेरी, रायचूर, रायपुर, रायरंगपुर, रामनगर, ऋषिकेश, राउरकेला, सागर, सांगली, सासाराम, सतना, शिवमोगा, सिलचर, सिलीगुड़ी, शिवसागर, टेन्सा, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, तिरुमाला, तिरुपति, तुमकुरु, तुमडीह, उडुपी, विजयवाड़ा और यादगीर आदि 94 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं