यमुना की सांसों पर 'वॉटर माफिया' का पहरा: अवैध बोरवेलों से हर महीने हो रहा करोड़ों का भूजल चोरी

एनजीटी को बताया गया कि अवैध बोरवेल से निकाले जा रहे पानी का कारोबार हर महीने करोड़ों रुपए तक पहुंच सकता है, जबकि डीडीए अब यमुना के दोनों किनारों पर बाड़ लगाने की तैयारी कर रहा है।
दिल्ली में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन किया जाता है; फोटो: आईस्टॉक
दिल्ली में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन किया जाता है; फोटो: आईस्टॉक
Published on: 
सारांश
  • दिल्ली में यमुना की सेहत पर एक नया खतरा मंडरा रहा है।

  • नदी के बाढ़ क्षेत्र में अवैध बोरवेल के जरिए बड़े पैमाने पर भूजल निकाला जा रहा है

  • इस पानी को 100 से 200 टैंकरों के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में 25 नवंबर 2026 को हुई सुनवाई के दौरान इस अवैध कारोबार पर चिंता जताई गई। आशंका है कि इससे हर महीने करोड़ों रुपए का पानी का कारोबार हो रहा है और सरकार को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।

  • भूजल का यह अनियंत्रित दोहन यमुना के जलस्तर और उसकी नाजुक पारिस्थितिकी के लिए भी गंभीर खतरा है।

राजधानी दिल्ली में यमुना का बाढ़ क्षेत्र (फ्लड प्लेन) एक बार फिर अवैध गतिविधियों के कारण चर्चा में है। नदी के किनारे भूजल के अंधाधुंध दोहन का ऐसा कारोबार चल रहा है, जिससे न केवल यमुना के पारिस्थितिक तंत्र पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि सरकार को भी हर महीने करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस मामले में 25 नवंबर 2026 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल को बताया गया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध बोरवेल चल रहे हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन किया जा रहा है। इन बोरवेल से निकाले गए पानी की ढुलाई के लिए करीब 100 से 200 टैंकरों के साथ-साथ टैंकर लगे ट्रैक्टरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था।

मामले में यह भी चिंता जताई गई कि चूंकि ये बोरवेल यमुना के बाढ़ क्षेत्र में हैं, इसलिए भूजल का इस तरह अनियंत्रित दोहन नदी के जलस्तर और उसकी पारिस्थितिकी को प्रभावित कर रहा है। अवैध रूप से निकाले और बेचे जा रहे पानी की कीमत का आकलन किया जाए तो हर महीने करोड़ों रुपए का कारोबार सामने आ सकता है। मतलब कि इससे सरकारी राजस्व को भी भारी चपत लग रही है।

डीडीए ने हटाए सैकड़ों अवैध बोरवेल

एनजीटी में दाखिल अपने हलफनामे में डीडीए ने अवैध बोरवेल और अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा दिया। प्राधिकरण के मुताबिक, यमुना के बाढ़ क्षेत्र में पहचान किए गए अवैध बोरवेल को हटाने के लिए कई अभियान चलाए गए हैं।

डीडीए ने बताया कि जुलाई 2024 में मयूर नेचर पार्क में कार्रवाई के दौरान 40 अवैध बोरवेल बंद किए गए। इसी अभियान में करीब 200 पशुशालाएं, 20 अवैध नर्सरियां, चार फार्महाउस और मजदूरों के लिए बनाए गए अस्थाई आवास भी हटाए गए। इसके बाद अप्रैल 2025 में चलाए गए अभियान में 10 अवैध बोरवेल, 10 पशुशालाएं, चार अवैध नर्सरियां और करीब 900 झुग्गियां हटाई गईं।

यह भी पढ़ें
दिल्ली में 22,010 अवैध बोरवेलों की पहचान, 62 फीसदी किए सील: जल बोर्ड
दिल्ली में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन किया जाता है; फोटो: आईस्टॉक