ऑस्ट्रेलिया में पिछले पांच सालों में सबसे गर्म रह सकती हैं इस बार गर्मियां, लू पहले ही दे चुकी है दस्तक

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया को छोड़कर सभी राज्य के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है
दिसंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से आठ से 16 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है; प्रतीकात्मक तस्वीर: आईस्टॉक
दिसंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से आठ से 16 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है; प्रतीकात्मक तस्वीर: आईस्टॉक
Published on

आशंका है कि ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में इस बार पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। पारा पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। जानकारी मिली है कि कुछ इलाकों में तापमान दिसंबर के मध्य में सामान्य से आठ से 16 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डीन नैरामोर ने प्रेस को जानकारी दी है कि  गर्म मौसम की वजह देश भर में फैला 'फ्रंट' है जो गर्म, शुष्क और तेज हवाएं लेकर आता है।

उनका कहना है कि, "यह निश्चित रूप से बेहद असामान्य है, विशेषकर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मध्य हिस्सों के लिए, जहां हम आमतौर पर मानसूनी गतिविधियां देखना शुरू कर देते हैं।"

जंगल में आग लगने के बढ़ते खतरे को देखते हुए, अधिकारियों ने देश भर में उन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है, जिनसे आग लगने की आशंका हो।

विक्टोरिया की कंट्री फायर अथॉरिटी ने 26 दिसंबर को उन सभी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगा दी है, जिनसे आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है। अथॉरिटी के मुख्य अधिकारी जेसन हेफरनन ने कहा कि यह "विक्टोरिया भर में अत्यंत भीषण अग्नि दिवस होगा।"

हेफरनन का कहना है, "मंगलवार को राज्य में फिर से चरम स्थितियां पैदा होने की आशंका है। हम उस दिन राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में आग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर चर्चा करेंगे।"

यह भी पढ़ें
एआई का अंदेशा, दुनिया के अधिकांश हिस्सों में तेजी से तीन डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ रहा है तापमान
दिसंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से आठ से 16 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है; प्रतीकात्मक तस्वीर: आईस्टॉक

क्रिसमस पर मंडरा रहा ग्लोबल वार्मिंग का साया

ऑस्ट्रेलिया, जिसका एक बड़ा हिस्सा निर्जन है, उसने हाल के इतिहास में दुनिया की सबसे भयानक आग का सामना किया है। इस आग से न केवल वनस्पति को नुकसान होता है, साथ ही यह वन्यजीवों के अस्तित्व को भी खतरे में डाल देती है। इससे बड़ी मात्रा में ग्रीन हाउस गैसें भी उत्सर्जित होते हैं जो ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति को बद से बदतर बना देती हैं।

अधिकारियों ने लोगों को धूप से दूर रहने, पर्याप्त पानी पीने और ठण्डे स्थान पर रहने की सलाह दी है।

इन विषम मौसमी परिस्थितियों के चलते ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस का जश्न प्रभावित हो सकता है, क्योंकि इसकी वजह से बहुत से लोग शायद खुले में कार्यक्रम आयोजित नहीं करना चाहेंगे। हालांकि गर्मियां ऑस्ट्रेलियाई क्रिसमस समारोहों का एक आम हिस्सा हैं, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जलवायु में आने वाले बदलाव उत्सव के उत्साह को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
तीन महीनों में सक्रिय हो सकता है ला नीना, लेकिन बढ़ते तापमान से राहत की उम्मीदें कम: डब्ल्यूएमओ
दिसंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से आठ से 16 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है; प्रतीकात्मक तस्वीर: आईस्टॉक

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in