दिल्ली ही नहीं, छोटे शहरों में भी प्रदूषण का कहर: सिरसा, पंचगांव और खन्ना में बिगड़ी हवा

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि प्रदूषण का दायरा अब महानगरों तक सीमित नहीं रहा, सिरसा, पंचगांव, खन्ना और जालंधर जैसे छोटे शहरों में भी हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ रही है।
भारत के कई शहरों में बढ़ते प्रदूषण से बड़े ही नहीं बच्चे भी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं; फोटो: आईस्टॉक
भारत के कई शहरों में बढ़ते प्रदूषण से बड़े ही नहीं बच्चे भी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं; फोटो: आईस्टॉक
Published on: 
सारांश
  • देश में वायु प्रदूषण की समस्या अब दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों तक सीमित नहीं रह गई है। छोटे शहरों में भी जहरीली हवा लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।

  • सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 24 नवंबर 2026 को हरियाणा का सिरसा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 326 पर पहुंच गया। चिंताजनक बात यह है कि महज 24 घंटों में वहां एक्यूआई में 142 अंकों का भारी उछाल आया।

  • पंजाब का खन्ना 304 एक्यूआई के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश का अनपरा 294 के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पंचगांव, जालंधर, मंडीदीप, मेरठ, लुधियाना, बड़ौत और दरभंगा जैसे शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

  • उधर, दिल्ली में एक्यूआई 227 से घटकर 220 पर आया है, लेकिन राहत अभी दूर है।

  • 25 नवंबर को शाम 5 बजे तक राजधानी के 57 निगरानी केंद्रों में से 34 पर हवा खराब से बेहद खराब रही। आनंद विहार में एक्यूआई 357 दर्ज किया गया, जबकि चार केंद्रों पर यह 300 के पार रहा। देश के 281 शहरों में से 47 में हवा खराब और दो में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

  • ये आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण का संकट अब छोटे शहरों तक गहराई से फैल चुका है और साफ हवा की चुनौती देशव्यापी होती जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 24 नवंबर 2026 को देश में सिरसा सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 326 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (23 नवंबर) को सिरसा में सूचकांक 184 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 142 अंकों का भारी उछाल आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि सिरसा की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

सिरसा में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 2,070 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में चिक्काबल्लापुर की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 19 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर सिरसा की तुलना चिक्काबल्लापुर से करें तो वहां स्थिति 17.1 गुणा खराब है।

इससे पहले कल देश में बल्लभगढ़ में स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 326 तक पहुंच गया। हालांकि आज बल्लभगढ़ में 93 अंकों के भारी सुधार के साथ सूचकांक घटकर 233 पर पहुंच गया है। मतलब कि सुधार के बावजूद वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में गिरावट आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 227 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 220 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 7 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 25 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे राजधानी के 57 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 34 पर हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब दर्ज की गई।

इनमें चार केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया, जबकि 30 केंद्रों पर स्थिति खराब रही। सबसे चिंताजनक हालात आनंद विहार में रहे, जहां एक्यूआई 357 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा डीटीयू नॉर्थ में 323, नॉर्थ कैंपस में 312 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 304 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर 250 से ऊपर बना रहा। इनमें पूसा वेस्ट (300), बुराड़ी (285), आईटीओ (284), सिरिफोर्ट (280), चांदनी चौक (274), विवेक विहार (274) और पंजाबी बाग (274) प्रमुख हैं।

राहत की बात यह है कि किसी भी निगरानी केंद्र पर हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में नहीं पहुंची, लेकिन 23 केंद्रों पर एक्यूआई 101 से 200 के बीच दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, किसी भी केंद्र पर हवा साफ या संतोषजनक श्रेणी में नहीं रही। यानी राजधानी में एक भी ऐसा निगरानी केंद्र नहीं था, जहां वायु गुणवत्ता अच्छी या संतोषजनक दर्ज की गई हो। इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण का दबाव बना हुआ है और लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए अब भी राहत नहीं मिली है।

बता दें कि 2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 163 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 157 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 6 अंकों की गिरावट आई है। इसके बावजूद वहां आज भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 24 नवंबर 2026 को 281 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 6.8 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 35.9 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 57.3 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 24 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में 10.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में कल से 6.7 फीसदी की कमी आई है, जोकि राहत की खबर है। वहीं आज देश के 47 (+23) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में खन्ना (304) दूसरे जबकि अनपरा (294) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह पंचगांव (286) चौथे स्थान पर है। जालंधर (281) – मंडीदीप (278) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

मेरठ (274) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में लुधियाना (265), बड़ौत (264) और दरभंगा (262) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में पंजाब के तीन शहर (खन्ना, जालंधर और लुधियाना) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि सिरसा, खन्ना, अनपरा, पंचगांव, जालंधर, मंडीदीप, मेरठ, लुधियाना, बड़ौत, दरभंगा, गाजियाबाद, शामली, मधुबनी, चंद्रपुर, बागपत, ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर, बहादुरगढ़, उदयपुर, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, मोतिहारी, अररिया, भोपाल, बुलंदशहर, मंडी गोबिंदगढ़, धारूहेड़ा, भिवाड़ी, भिवानी, नोएडा, बिलीपाड़ा, बद्दी, पीथमपुर, लखनऊ, खुर्जा, रोहतक, गजरौला, सोनीपत, पटियाला, कटनी, अंबाला, बठिंडा, करनाल, खोरा, नारनौल, बेतिया, गोपालगंज, उज्जैन, झालावाड़, अमृतसर, हाजीपुर, कानपुर, वाराणसी, कोटा, हापुड़, दमोह, पुणे, अंगुल, मुरादाबाद, फरीदाबाद, पटना, भावनगर आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं गुरुग्राम, नागौर, बल्लभगढ़, चूरू, दिल्ली, टोंक, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पिंपरी-चिंचवाड़, सिंगरौली, हिसार, जैसलमेर, सीकर, श्रीनगर, जयपुर, सहरसा, ग्वालियर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, जालोर, अहमदाबाद, वातवा, मालेगांव, झुंझुनू, गया, जोधपुर, अंकलेश्वर, सीतामढ़ी, चरखी दादरी, भरतपुर, बूंदी, नासिक, महाड, दौसा, कटिहार, बरेली, पाली, मुंगेर, किउल, बारीपदा, अगरतला, बारां, औरंगाबाद (बिहार), बेलापुर, मीरा-भायंदर, नयागढ़, राजकोट, करौली, मुंबई, अंबरनाथ, उल्हासनगर, आगरा, अमरावती (महाराष्ट्र), प्रयागराज और ठाणे आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 6.8 फीसदी यानी 19 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में चेन्नई, चिक्काबल्लापुर, कुड्डालोर, एलूर, फतेहपुर सीकरी, गंगटोक, कलबुर्गी, कोप्पल, कोरबा, मदिकेरी, नाहरलागुन, ओंगोल, रामनगर, रूपनगर, तिरुमाला, उडुपी आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 101 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें चित्तूर, कटक, डीग, देहरादून, धारवाड़, धौलपुर, धुले, डोंबिवली, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गुम्मिडीपूंडी, गुंटूर, हसन, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, जलना, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, कल्याण, कन्नूर, कारवार, क्योंझर, किशनगंज, कोहिमा, कोलार, कोल्हापुर, कोलकाता, कुंजेमुरा, लातूर, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगुराहा, मथुरा, मैसूर, नागांव, नलबाड़ी, नांदेड़, नंदेसरी, नवी मुंबई, नेल्लोर, पलवल, परभणी, पुडुचेरी, रायपुर, रायरंगपुर, राजमहेंद्रवरम, राजगीर, रामगढ़, रतलाम, ऋषिकेश, राउरकेला, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतारा, सतना, शिवमोगा, सिलचर, सिलीगुड़ी, शिवसागर, सोलापुर, श्रीकाकुलम आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 112 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें अगरतला, आगरा, अहमदाबाद, अलवर, अंबाला, अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर, अंगुल, अंकलेश्वर, आरा, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), बदलापुर, बालासोर, बांसवाड़ा, बारां, बरेली, बारीपदा, बाड़मेर, बठिंडा, बेलापुर, बेतिया, भागलपुर, भरतपुर, भावनगर, भीलवाड़ा, बूंदी, बक्सर, चंडीगढ़, चरखी दादरी, चित्तौड़गढ़, दमोह, दौसा, देवास, फरीदाबाद, फिरोजाबाद, गांधीनगर, गया, गोपालगंज, गोरखपुर, गुवाहाटी, ग्वालियर, हाजीपुर, हल्दिया, हनुमानगढ़, हापुड़, हिंगोली, हिसार, हावड़ा, जबलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, जमुई, झालावाड़, झुंझुनू, जींद, जोधपुर, कल्याण, कानपुर, करौली, करनाल, कटिहार, कटनी, खोरा, किउल, कोटा, लेह, महाड, मालेगांव, मंडीखेड़ा, मेहसाणा, मीरा-भायंदर, मुरादाबाद, मुंबई, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नागपुर, नारनौल, नासिक, नयागढ़, पाली, पंपोर, पंचकुला, पानीपत, पारादीप, पटियाला, पटना, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुणे, पूर्णिया, रायबरेली, राजकोट, राजसमंद, सागर, सहरसा, सवाई माधोपुर, सीकर, सिंगरौली, सिरोही, सीतामढ़ी, श्रीनगर, सूरत, तालचेर, ठाणे, उज्जैन, उल्हासनगर, वडोदरा, वाराणसी और वातवा शामिल हैं।

वहीं 47 शहरों अनपरा, अररिया, बद्दी, बागपत, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, बड़ौत, भिवाड़ी, भिवानी, भोपाल, बीकानेर, बिलीपाड़ा, बुलंदशहर, चंद्रपुर, चूरू, दरभंगा, दिल्ली, धारूहेड़ा, फतेहाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, जालंधर, कैथल, खुर्जा, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, लुधियाना, मधुबनी, मंडीदीप, मंडी गोबिंदगढ़, मेरठ, मोतिहारी, मुजफ्फरनगर, नागौर, नोएडा, पंचगांव, पिंपरी-चिंचवाड़, पीथमपुर, रोहतक, शामली, सोनीपत, श्रीगंगानगर, टोंक, उदयपुर और यमुना नगर में स्थिति खराब है।

इसी तरह सिरसा (326) और खन्ना (304) में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 281 में से 19 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 101 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 23 नवंबर को यह आंकड़ा 113 दर्ज किया गया था।

112 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज सिरसा में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 326 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (23 नवंबर) को सिरसा में सूचकांक 184 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 142 अंकों का भारी उछाल आया है।

इससे पहले कल देश में बल्लभगढ़ में स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 326 तक पहुंच गया। हालांकि आज बल्लभगढ़ में 93 अंकों के भारी सुधार के साथ सूचकांक घटकर 233 पर पहुंच गया है। मतलब कि सुधार के बावजूद वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में गिरावट आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 227 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 220 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 7 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 163 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 157 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 6 अंकों की गिरावट आई है। इसके बावजूद वहां आज भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 24 नवंबर को पंचगांव (285) चौथे स्थान पर है, वहीं खन्ना (304) दूसरे, जबकि अनपरा (294) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 170, गाजियाबाद में 255, गुवाहाटी में 103, गुरूग्राम में 257, नोएडा में 211, ग्रेटर नोएडा में 233 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 203, चेन्नई में 39, चंडीगढ़ में 146, हैदराबाद में 63, जयपुर में 174 और पटना में 157 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 19 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, अमरावती (आंध्रप्रदेश), चेन्नई, चिक्काबल्लापुर, कुड्डालोर, एलूर, फतेहपुर सीकरी, गंगटोक, कलबुर्गी, कोप्पल, कोरबा, मदिकेरी, नाहरलागुन, ओंगोल, रामनगर, रूपनगर, तिरुमाला, उडुपी और यादगीर शामिल हैं।

वहीं अहमदनगर, अजमेर, अकोला, अनंतपुर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बारबिल, बैरकपुर, बीड, बेगूसराय, बेंगलुरु, भिलाई, भिवंडी, भुवनेश्वर, बिहार शरीफ, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), छाल, चिक्कमगलुरु, चित्तूर, कटक, डीग, देहरादून, धारवाड़, धौलपुर, धुले, डोंबिवली, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गुम्मिडीपूंडी, गुंटूर, हसन, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, जलना, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, कल्याण, कन्नूर, कारवार, क्योंझर, किशनगंज, कोहिमा, कोलार, कोल्हापुर, कोलकाता, कुंजेमुरा, लातूर, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगुराहा, मथुरा, मैसूर, नागांव, नलबाड़ी, नांदेड़, नंदेसरी, नवी मुंबई, नेल्लोर, पलवल, परभणी, पुडुचेरी, रायपुर, रायरंगपुर, राजमहेंद्रवरम, राजगीर, रामगढ़, रतलाम, ऋषिकेश, राउरकेला, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतारा, सतना, शिवमोगा, सिलचर, सिलीगुड़ी, शिवसागर, सोलापुर, श्रीकाकुलम, सुआकाती, टेन्सा, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, तिरुपति, तुमडीह, वापी, वसई, विजयवाड़ा, विरार, विशाखापत्तनम और वृंदावन आदि 101 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं