देश के कई इलाकों में 30 डिग्री से ऊपर है पारा, दक्षिण में बरसेंगे बादल, जानें अन्य हिस्सों के मौसम का हाल

आज असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग ने कहा है कि आज उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादलों के छाए रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने कहा है कि आज उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादलों के छाए रहने के आसार हैं।
Published on

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस और उत्तर प्रदेश, बिहार में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अधिकतम तापमान में थोड़ा बहुत गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। जबकि दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली और एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हवाओं की गति चार किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के दौरान धुंध व हल्का कोहरा छाया रहेगा। दोपहर के समय हवाओं की रफ्तार बढ़कर आठ किमी प्रति घंटे हो जाएगी। जबकि शाम और रात के समय हवाओं की गति के चार किमी प्रति घंटे से कम होने के आसार हैं, जिसके चलते रात में धुंध व हल्का कोहरा छाए रहने की आशंका है

वहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार चिंताजनक है, क्योंकि यह 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। सफर-इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, आज छह नवंबर को सुबह छह बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के पहाड़ों में नवंबर के पहले हफ्ते से मौसम में बदलाव दिखने लगा है, वहीं मैदानी इलाके अभी भी धूप की तपिश झेल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने कहा है कि फिलहाल यहां मौसम शुष्क बना रहेगा, अल्मोड़ा और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। वहीं कल, यानी पांच नवंबर को अल्मोड़ा में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला यहां लगातार ठंडी हवाओं के साथ बादलों की आंख मिचौली लगी रही। बागेश्वर में दोपहर के बाद जमकर बरसे बादल।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादलों के छाए रहने के आसार हैं। मध्यम हवा चलने से पहाड़ों में ठंडक बढ़ सकती है। तापमान में मामूली गिरावट आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किए जा रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों के निचले और मध्य स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार लगातार जारी है। मौसम संबंधी इस गतिविधि के चलते आज छह नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने के आसार हैं, यहां सात सेमी (70 मिमी) से अधिक बारिश हो सकती है।

वहीं सात से नौ नवंबर के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा आठ से 12 नवंबर के दौरान केरल और माहे में, आठ से 10 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और नौ और 10 नवंबर को रायलसीमा में बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है, इन सभी राज्यों में बादलों के सात सेमी (70 मिमी) से अधिक बरसने के आसार हैं।

आज, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव की बात करें तो आज, यानी छह नवंबर को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार जताए गए हैं

चक्रवाती प्रसार का असर समुद्री इलाकों में दिखने लगा है, मौसम विभाग की मानें तो आज, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के उत्तर-मध्य हिस्सों और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में इजाफा होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

तूफानी हवाओं की गतिविधि को देखते हुए, मौसम विभाग के द्वारा मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी मौसम विभाग का अपडेट देखें तो कल, देश भर में गुजरात के डीसा और राजकोट में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में दिल्ली के रिज में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, पांच नवंबर को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप के कई इलाकों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल, पांच नवंबर को केरल और माहे के तिरुवनंतपुरम में 4 सेमी, कोझिकोड में 3 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in