कल, 13 फरवरी को असम और मेघालय, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी ऊपर रहा।
कल, 13 फरवरी को असम और मेघालय, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी ऊपर रहा।

कई राज्यों में रात के तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा का इजाफा, जानें पूरे देश के मौसम का हाल

आज,14 फरवरी की दोपहर के दौरान दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज सतही हवाओं के और तेज होकर 25 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।
Published on

पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, मौसम विभाग ने इसके पीछे पूर्वोत्तर असम और उससे सटे इलाकों में बना चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को जिम्मेवार माना है।

चक्रवाती हवाओं के चलते 14 और 15 फरवरी 2025 तक अरुणाचल प्रदेश में वज्रपात तथा गरज के साथ बारिश व बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। वहीं आज, 14 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, यहां 70 मिमी तक बारिश हो सकती है।

14 और 15 फरवरी के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की मानें तो आज, यानी 14 फरवरी की दोपहर के दौरान दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज सतही हवाओं के और तेज होकर 25 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

आज, यानी 14 फरवरी को भी हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों को शीत लहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है

तापमान में उतार-चढ़ाव

तापमान में उतार-चढ़ाव संबंधी मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ तथा उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, आंतरिक महाराष्ट्र, बिहार, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, तेलंगाना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

वहीं, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मध्य एवं पूर्वी भारत में कई इलाकों, पश्चिमी हिमालयी इलाकों और भारत के उत्तरी प्रायद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर, यानी तीन से छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। जबकि, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

रात के तापमान में उतार-चढ़ाव

वहीं कल, यानी 13 फरवरी को, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में रात के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि बिहार और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।

असम और मेघालय, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से काफी ऊपर रहा। वहीं, बिहार के कई इलाकों, गुजरात के कुछ हिस्सों तथा ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

उत्तर-पश्चिम भारत, पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सात से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

वहीं, केरल और माहे के अधिकतर इलाकों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, रायलसीमा के कुरनूल में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आने वाली दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की बात करें तो अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उत्तर प्रदेश में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

कहां रहेगा कोहरे का कहर?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं

Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in