उत्तर के कई राज्यों में लू, ओडिशा व छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि, पूर्वोत्तर में भारी बारिश

आज, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने के आसार हैं।
आज, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू  या हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है।
आज, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है।
Published on

उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके चलते गर्मी अपने चरम पर है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज मैदानी इलाकों के मौसम का मिजाज बदल सकता है। सुबह के समय तेज धूप और दिन होते-होते आंधी तूफान के आसार जताए गए हैं।

वहीं 27 अप्रैल, 2025 को देहरादून में शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदला। इसके साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूल भरी आंधी तूफान का दौर रिकॉर्ड किया, इसके चलते लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में इस हफ्ते मौसम करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रसार के चलते हल्की बारिश से गर्मी के प्रकोप से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की तरफ से आज सुबह, 28 अप्रैल, 2025 को जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले तीन दिनों के दौरान वज्रपात के साथ यहां हल्की बारिश हो सकती है। वहीं आज अधिकतम तापमान के 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

एक और देश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवाती प्रसार जारी है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के साथ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे इलाकों के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार जारी है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश व वज्रपात के दौर के जारी रहने के आसार हैं।

वहीं 28 और 29 अप्रैल, 2025 के दौरान असम और मेघालय में 70 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज 28 अप्रैल, 2025 को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में बादलों के जमकर बरसने की आशंका है, यहां 115 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

वहीं आज, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

आज 28 अप्रैल, 2025 को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं, 28 से 30 अप्रैल के दौरान केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं, यहां 115 मिमी या उससे अधिक बरस सकते हैं बादल।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि का अंदेशा जताया गया है

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के द्वारा जारी तापमान संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद के तीन दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और उसके बाद के तीन दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के चार दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने और उसके बाद के चार दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान भारत की दक्षिणी प्रायद्वीप में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव न होने और उसके बाद के तीन दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

वहीं, देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, 27 अप्रैल, 2025 को पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल, 27 अप्रैल, 2025 को पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल, 27 अप्रैल, 2025 को पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कहां रहेगा गर्म व उमस भरा मौसम, कहां चलेगी हीटवेव?

मौसम विभाग के मुताबिक आज, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू या हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, यानी 28 अप्रैल, 2025 को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग-अलग स्थानों हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने के आसार जताए गए हैं

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 27 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश तथा केरल और माहे के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी। वहीं कल, मध्य महाराष्ट्र के सांगली में 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in