प्रदूषण का नया हॉटस्पॉट बना हरियाणा, मानेसर सबसे प्रदूषित, बहादुरगढ़-उदयपुर में भी स्थिति खराब

दिल्ली-फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 265 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 239 पर पहुंच गया।
फोटो: सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई)
फोटो: सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई)
Published on: 
सारांश
  • 22 नवंबर 2026 को देश में वायु प्रदूषण के मामले में हरियाणा एक बार फिर हॉटस्पॉट बनकर उभरा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में चार हरियाणा के हैं।

  • इनमें मानेसर 285 एक्यूआई के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि बहादुरगढ़ 278 के साथ दूसरे और धारूहेड़ा 270 के साथ चौथे स्थान पर रहा। उदयपुर 273 एक्यूआई के साथ देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। पीथमपुर और हनुमानगढ़ में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

  • मानेसर में प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से 1,800 फीसदी अधिक दर्ज किया गया। यहां हवा में पीएम2.5 का दबदबा है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसके उलट, बिहार का सासाराम 17 एक्यूआई के साथ देश का सबसे साफ शहर रहा।

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और फरीदाबाद में प्रदूषण से कुछ राहत जरूर मिली है। दिल्ली का एक्यूआई 265 से घटकर 239 और फरीदाबाद का 194 से गिरकर 113 पर आ गया।

  • हालांकि, दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 44 पर हवा खराब या बेहद खराब रही और किसी भी केंद्र पर हवा साफ या संतोषजनक दर्ज नहीं की गई। देश के 273 शहरों के आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं। इनमें केवल 35 शहरों में हवा साफ रही, जबकि 93 में संतोषजनक और 109 में मध्यम स्तर की वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।

  • वहीं, 36 शहरों में हवा खराब रही। आंकड़े बताते हैं कि कुछ शहरों में सुधार के बावजूद देश के बड़े हिस्से में प्रदूषण का संकट अब भी बना हुआ है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 22 नवंबर 2026 को देश में मानेसर सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 285 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (21 नवंबर) को मानेसर में सूचकांक 286 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में एक अंक का मामूली सुधार आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि मानेसर की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

मानेसर में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 1,800 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में सासाराम की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 17 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर मानेसर की तुलना सासाराम से करें तो वहां स्थिति 16.7 गुणा खराब है।

इससे पहले कल देश में गुम्मिडीपूंडी में स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 342 तक पहुंच गया। हालांकि आज सरकारी आंकड़ों में गुम्मिडीपूंडी का जिक्र नहीं है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 265 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 239 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 26 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली सरकार के पोर्टल के मुताबिक दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति अब भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। 22 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 44 पर वायु गुणवत्ता खराब या बेहद खराब श्रेणी में रही। इनमें 38 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 से 300 के बीच यानी ‘खराब’, जबकि छह केंद्रों पर 301 से 400 के बीच यानी ‘बेहद खराब’ दर्ज किया गया।

सबसे चिंताजनक स्थिति मैदानगढ़ी की रही, जहां एक्यूआई बढ़कर 338 तक पहुंच गया। इसके बाद उत्तम नगर में 334, सिरिफोर्ट और एनएसयूटी जाफरपुर में 318-318, डीटीयू नॉर्थ में 307 और पंजाबी बाग में 305 दर्ज किया गया। वहीं सीआरआरआई मथुरा रोड और पूसा वेस्ट में एक्यूआई 300 रहा। दूसरी तरफ, 12 निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

इनमें वसुंधरा एन्क्लेव में 190, अलीपुर में 188 और मैदानगढ़ी में 180 एक्यूआई रहा। गौरतलब है कि दिल्ली के किसी भी निगरानी केंद्र पर हवा साफ या संतोषजनक श्रेणी में दर्ज नहीं की गई। तीन केंद्रों से आंकड़े उपलब्ध नहीं थे। ये आंकड़े बताते हैं कि राजधानी के अधिकांश इलाकों में जहरीली हवा का संकट बरकरार है और लोगों के लिए स्वच्छ हवा में सांस लेना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।

बता दें कि 2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 194 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 113 तक पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 81 अंकों की भारी कमी आई है। इसके बावजूद वहां आज भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 22 नवंबर 2026 को 273 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 12.8 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 34.1 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 53.1 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 2.9 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में भी 8.1 फीसदी का उछाल आया है। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में कल से 9.2 फीसदी की कमी आई है, जोकि राहत की खबर है। वहीं आज देश के 36 (-1) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में बहादुरगढ़ (278) दूसरे जबकि उदयपुर (273) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह धारूहेड़ा (270) चौथे स्थान पर है। पीथमपुर – हनुमानगढ़ (269) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

चित्तौड़गढ़ (268) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में भिवाड़ी (263), भिवंडी (262) और भिवानी (254) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के चार शहर (मानेसर, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, भिवानी) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि मानेसर, बहादुरगढ़, उदयपुर, धारूहेड़ा, पीथमपुर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, भिवाड़ी, भिवंडी, भिवानी, पंचगांव, अंकलेश्वर, रोहतक, अंबाला, दिल्ली, बीकानेर, खोरा, कैथल, वडोदरा, गाजियाबाद, गजरौला, भावनगर, खैरथल, रायबरेली, नोएडा, बदलापुर, ग्वालियर, लुधियाना, विरार, चरखी दादरी, गुरुग्राम, राजसमंद, प्रतापगढ़, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, नारनौल, महाड, करौली, सीकर, उज्जैन, ग्रेटर नोएडा, भोपाल, करनाल, मालेगांव, मुजफ्फरनगर, अमृतसर, चेन्नई, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बेतिया, सोनीपत, झुंझुनू, खुर्जा, मेरठ, नासिक, उल्हासनगर, बुलंदशहर, बूंदी, झालावाड़, राजकोट, सूरत, रामनगर, जलना, जालंधर, खन्ना, भीलवाड़ा, मंडीखेड़ा, जयपुर, कल्याण आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं बल्लभगढ़, श्री गंगानगर, मंडी गोबिंदगढ़, नागौर, बेलापुर, बद्दी, धुले, जालौर, चूरू, अजमेर, भरतपुर, जैसलमेर, मीरा-भायंदर, पटियाला, पुणे, जोधपुर, अहमदाबाद, हिसार, गांधीनगर, फतेहाबाद, अंबरनाथ, सिरोही, बागपत, अमरावती (आंध्र प्रदेश), छपरा, राजमहेंद्रवरम, आगरा, फरीदाबाद, परभणी, यादगीर, अहमदनगर, मैसूर, बाड़मेर और पंपोर आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 12.8 फीसदी यानी 35 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में भुवनेश्वर, ब्यासनगर, चामराजनगर, कटक, दरभंगा, गंगटोक, गया, हल्दिया, हावड़ा, जमुई, कलबुर्गी, किशनगंज, किउल, कोलकाता, कोरबा, मधुबनी, मिलुपारा, नयागढ़, रायपुर, रायरंगपुर, राजगीर, रामगढ़, राउरकेला, रूपनगर, सासाराम, शिवमोगा, सिलचर आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 93 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें चित्तूर, दौसा, डीग, देहरादून, धनबाद, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गडग, गोपालगंज, गुंटूर, हिंगोली, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जबलपुर, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, कन्नूर, कानपुर, काशीपुर, कटिहार, कटनी, क्योंझर, कोहिमा, कोल्हापुर, कोप्पल, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, लेह, लखनऊ, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नागांव, नाहरलागुन, नलबाड़ी, नंदेसरी, नेल्लोर, ओंगोल, पानीपत, पारादीप, पटना, प्रयागराज, पूर्णिया, ऋषिकेश, सतना, सिलीगुड़ी, सिंगरौली, सीतामढ़ी, शिवसागर, सिवान, श्रीकाकुलम आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 109 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें आगरा, अहमदाबाद, अहमदनगर, अजमेर, अलवर, अमरावती (आंध्र प्रदेश), अंबरनाथ, अमृतसर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बद्दी, बागपत, बांसवाड़ा, बारां, बड़ौत, बाड़मेर, बीड, बेलापुर, बेंगलुरु, बेतिया, भरतपुर, भीलवाड़ा, भोपाल, बुलंदशहर, बूंदी, बर्नीहाट (असम), चेन्नई, छपरा, चूरू, दमोह, देवास, धौलपुर, धुले, डोंबिवली, डूंगरपुर, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गांधीनगर, गोरखपुर, ग्रेटर नोएडा, गुवाहाटी, हाजीपुर, हापुड़, हिसार, जयपुर, जैसलमेर, जालंधर, जलगांव, जलना, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जींद, जोधपुर, कल्याण, कल्याण, करौली, करनाल, कारवार, खन्ना, खुर्जा, कोटा, कोटपुतली, कुरुक्षेत्र, महाड, मालेगांव, मंडीदीप, मंडीखेड़ा, मेरठ, मीरा-भायंदर, मुरादाबाद, मुंबई, मुजफ्फरनगर, मैसूर, नागौर, नागपुर, नांदेड़, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, पाली, पंपोर, पंचकूला, परभणी, पटियाला, पिंपरी-चिंचवाड़, पुडुचेरी, पुणे, राजमहेंद्रवरम, राजकोट, रामनगर, रतलाम, सागर, सांगली, सतारा, सवाई माधोपुर, शामली, सीकर, सिरोही, सोलापुर, सोनीपत, सूरत, ठाणे, तिरुमाला, उज्जैन, उल्हासनगर, वसई, वातवा, यादगीर और यमुनानगर शामिल हैं।

वहीं 36 शहरों अंबाला, अंकलेश्वर, बदलापुर, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भावनगर, भिवाड़ी, भिवंडी, भिवानी, बीकानेर, चरखी दादरी, चित्तौड़गढ़, दिल्ली, धारूहेड़ा, गजरौला, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्वालियर, हनुमानगढ़, कैथल, खैरथल, खोरा, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, मानेसर, नोएडा, पंचगांव, पीथमपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, राजसमंद, रोहतक, श्री गंगानगर, उदयपुर, वडोदरा और विरार में स्थिति खराब है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 273 में से 35 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 93 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 21 नवंबर को यह आंकड़ा 86 दर्ज किया गया था।

109 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज मानेसर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 285 दर्ज किया गया, जोकि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (21 नवंबर) को मानेसर में सूचकांक 286 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में एक अंक का मामूली सुधार आया है।

इससे पहले कल देश में गुम्मिडीपूंडी में स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 342 तक पहुंच गया। हालांकि आज सरकारी आंकड़ों में गुम्मिडीपूंडी का जिक्र नहीं है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 265 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 239 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 26 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 194 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 113 तक पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 81 अंकों की भारी कमी आई है। इसके बावजूद वहां आज भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 22 नवंबर को धारूहेड़ा (270) चौथे स्थान पर है, वहीं बहादुरगढ़ (278) दूसरे, जबकि उदयपुर (273) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 209, गाजियाबाद में 225, गुवाहाटी में 135, गुरूग्राम में 205, नोएडा में 214, ग्रेटर नोएडा में 190 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 152 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 94, चेन्नई में 179, चंडीगढ़ में 95, हैदराबाद में 74, जयपुर में 157 और पटना में 95 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 35 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में अगरतला, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), बालासोर, बारबिल, भिलाई, भुवनेश्वर, ब्यासनगर, चामराजनगर, कटक, दरभंगा, गंगटोक, गया, हल्दिया, हावड़ा, जमुई, कलबुर्गी, किशनगंज, किउल, कोलकाता, कोरबा, मधुबनी, मिलुपारा, नयागढ़, रायपुर, रायरंगपुर, राजगीर, रामगढ़, राउरकेला, रूपनगर, सासाराम, शिवमोगा, सिलचर, सुआकाती और टेन्सा शामिल हैं।

वहीं अकोला, अमरावती (महाराष्ट्र), अनंतपुर, अंगुल, आरा, बरेली, बारीपाड़ा, बैरकपुर, बठिंडा, बेगूसराय, भागलपुर, बिलासपुर, बिलीपाड़ा, बोइसर, ब्रजराजनगर, बक्सर, चंडीगढ़, चंद्रपुर, छाल, चित्तूर, दौसा, डीग, देहरादून, धनबाद, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गडग, गोपालगंज, गुंटूर, हिंगोली, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जबलपुर, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, कन्नूर, कानपुर, काशीपुर, कटिहार, कटनी, क्योंझर, कोहिमा, कोल्हापुर, कोप्पल, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, लेह, लखनऊ, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नागांव, नाहरलागुन, नलबाड़ी, नंदेसरी, नेल्लोर, ओंगोल, पानीपत, पारादीप, पटना, प्रयागराज, पूर्णिया, ऋषिकेश, सतना, सिलीगुड़ी, सिंगरौली, सीतामढ़ी, शिवसागर, सिवान, श्रीकाकुलम, श्रीनगर, तालचेर, तिरुवनंतपुरम, थूथुकुडी, त्रिशूर, तिरुपति, तुमडीह, उडुपी, वाराणसी, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और वृंदावन आदि 93 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं