वैज्ञानिकों ने खोजी फर्न की नई प्रजाति

धरती पर फर्न की प्रजातियां शुरुआती क्रेटेशियस अवधि में 14.5 करोड़ साल पहले दिखाई दिए थे
Photo: PxHere
Photo: PxHere
Published on

वैज्ञानिको ने फर्न की नई प्रजाति की पहचान की है। ग्लैचेनिया बोरई नाम के इस फर्न के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। यह ग्लैचेनिआसै प्रजाति का है, जो फोर्किंग फर्न परिवार से संबंधित है। इस तरह की प्रजातियां मेडागास्कर और ला रियूनियन द्वीप में पाई जाती हैं। इस फर्न की पत्ती का आकार अन्य ग्लैचेनिआसै से अलग था। हालांकि, अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि इस फर्न के जातिगत संबंधों की अब तक जांच नहीं की गई है।

चीन स्थित क्सिशुआंगबन्ना ट्रॉपिकल बोटैनिकल गार्डन (क्सटीबीजी) के शोधकर्ताओं ने ग्लैचेनिया बोरई के जातिगत रिश्तों को अन्य ग्लीचेनियोइड फर्न विशेष रूप से जीआई.पॉलीपोडीओइड्स से तुलना की है। जीआई.पॉलीपोडीओइड्स फर्न की एक प्रजाति है। यह एफ्रोमाडास्कैस्कैन प्रजाति के फर्न ग्लीइचेनियोइड की पत्ती की आकृति जीआई. बोरई और ग्लैचेनिया जैसी प्रजातियों से अलग हैं। यह अध्ययन प्लांट सिस्टमैटिक्स एंड इवोल्यूशन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

धरती पर फर्न की प्रजातियां शुरुआती क्रेटेशियस अवधि में 14.5 करोड़ साल पहले दिखाई दिए थे। प्राचीन काल से ही बहुत सारे फर्न पौधे का उपयोग दवाओं के रूप में किया जाता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओस्टियोआर्कियोलॉजी के अनुसार फर्न का उपयोग जड़ी-बूटियों, सर्जनों, डॉक्टरों और अन्य चिकित्सकों द्वारा यूरोप भर में सदियों से किया जाता रहा है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि अब तक हमारे पास केवल लिखित दस्तावेज थे जिसमें इनके उपयोग का वर्णन किया गया हैं। लेकिन अध्ययनकर्ताओं ने फर्न का उपयोग दवाओं के रूप में करने संबंधी एक अध्ययन के माध्यम से भी इसे सिद्ध किया है।

क्लोरोप्लास्ट आरबीसीएल जीन की श्रेणी का उपयोग करते हुए, शोधकर्ताओं ने एक वैश्विक फ़ाइग्लोजेनेटिक ढांचे को पुन: बनाया, जिसमें सभी तरह के फर्न प्रजातियां खासकर इनके सबसे करीबी रिश्तेदार दीप्तेरिडेसी और मैटोनियासी फर्न को भी शामिल किया गया है। 

अपने अलग पत्ती के आकार के कारण, ग्लैचेनिया बोरई को एक अलग वंश के रूप में रखा गया था और इसे ग्लैचेनिया क्लेड समूह में भी नहीं रखा गया। ग्लैचेनिआसै वंश को दो मुख्य वर्गों में विभाजित किया गया था। पहले वर्ग में ग्लीचेनिया, स्टिचेरुस और स्ट्रोमाटोप्टेरिस शामिल थे, जबकि दूसरे में डीक्रानोपटरिसडिप्लॉप्टेरीगियम और ग्लैचेनेला शामिल थे। रूक्सोप्टेरिस (ग्लीचेनिया) बोरई को बाद में होने वाले समूह की बहन के रूप में रखा गया।

नई प्रजाति रॉक्सोप्टेरिस मैडागास्कर और मस्कारीन द्वीप (ला रियूनियन) में फैली स्थानीय फर्न है। फर्न का जातिगत नाम पेरेतिडोलॉजिस्ट जेकोबस पेट्रस रूक्स (1954–2013) को समर्पित है, जिन्होंने एफ्रोमाडास्कैस्कैन क्षेत्र में होने वाली फर्न की टैक्सोनॉमी में प्रमुख योगदान दिया।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in