
संयुक्त राज्य अमेरिका में तितलियां बेहद तेजी से गायब हो रही हैं, एक नए अध्ययन से पता चला है कि पिछले दो दशकों में उनकी आबादी में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है।
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इतनी बड़ी गिरावट से यह स्पष्ट हो गया है कि इन आवश्यक परागणकों को और अधिक गिरावट से बचाने के लिए संरक्षण प्रयासों को तत्काल आवश्यकता है।
यह विश्लेषण 76,000 से अधिक अध्ययनों के आधार पर निकाला गया। ये सभी अध्ययन साल 2000 से 2020 यानी 20 साल तक 2,478 स्थानों पर किए गए। लगभग 1.26 करोड़ तितलियों का व्यक्तिगत अध्ययन के बाद सामने आया कि अध्ययन में शामिल तितलियों की 554 प्रजातियों में से दो-तिहाई में महत्वपूर्ण गिरावट हो रही है।
यह निष्कर्ष साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ और दावा किया गया कि अब तक मधुमक्खियों की प्रजातियों के विलुप्त होने की दरों का अनुमान लगाया गया है, उनके मुकाबले 13 गुणा अधिक तेजी से विलुप्ति हो रही है। ।
तितलियां पोषक चक्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और परागणकर्ता के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही पक्षियों और अन्य जीवों के लिए एक महत्वपूर्ण खाद्य स्रोत का भी काम करती हैं।
अध्ययन में कहा गया है, "दो दशक के अध्ययन काल के दौरान तितलियों की 33 प्रतिशत प्रजातियों - यानी 342 में से 114 - में बहुतायत में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई।"
इसके विपरीत, केवल 3 प्रतिशत प्रजातियों - कुल नौ - की जनसंख्या में वृद्धि देखी गई। अध्ययन में कहा गया है कि 107 प्रजातियों में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है, जिसमें 22 प्रजातियां ऐसी हैं जिनकी जनसंख्या 90 प्रतिशत से अधिक कम हो गई है। अध्ययन में शामिल 342 प्रजातियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए शोधकर्ताओं ने पाया कि दो-तिहाई (245 प्रजातियां) में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हो रही है। जबकि केवल 65 (10 प्रतिशत) प्रजातियों में वृद्धि देखी गई।
अध्ययन में कहा गया है, "सभी तितली परिवारों में गिरावट देखी गई, प्रत्येक परिवार में 60 से 75 प्रतिशत प्रजातियां कम हो रही हैं या संभवतः कम हो रही हैं।"
अध्ययन ने तितली की आबादी में गिरावट के लिए जलवायु परिवर्तन को मुख्य कारण बताया, साथ ही आवास की कमी और कीटनाशकों के उपयोग को भी अन्य कारण माना गया है।
तितली की गिरावट में कीटनाशकों, विशेष रूप से कीटनाशकों की भूमिका का पता कैलिफोर्निया और मध्य-पश्चिमी अमेरिका में किए गए अध्ययनों से पता किया।
इस विश्लेषण के बाद वैज्ञानिकों ने अमेरिका में कीटनाशकों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की, जो यूरोपीय संघ द्वारा लागू किए गए प्रतिबंधों के समान हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि एकीकृत कीट प्रबंधन और विविध फसल के माध्यम से कीटनाशकों के उपयोग को कम किया जाए तो तितलियों के आवासों को बेहतर बनाया जा सकता है।
आंकड़ों की सीमाएं
इन निष्कर्षों के बावजूद शोधकर्ता अपने आंकड़ों में सीमाओं को स्वीकार किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 650 तितली प्रजातियों में से, केवल 554 प्रजातियां (85 प्रतिशत) डेटासेट में दर्ज की गईं और केवल 342 प्रजातियों (53 प्रतिशत) के पास प्रजाति-स्तरीय विश्लेषण के लिए पर्याप्त डेटा था।
लेखकों ने कहा, "विश्लेषण में शामिल प्रजातियों में से भी हमारे पास अधिकांश प्रजातियों की प्रवृत्तियों का पता लगाने के साधन नहीं थे। ऐसे में यह संभव है कि अनुमान से कहीं अधिक तितलियां लुप्त हो रही हों, क्योंकि सीमित डेटा वाली प्रजातियां पहले से ही दुर्लभ हैं, जिनकी आबादी का आकार छोटा है और वे विशेष आवासों में रहती हैं।"
एक प्रेस वक्तव्य में मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रतिष्ठित प्रोफेसर और पेपर के सह-लेखक एलिस जिपकिन ने कहा, "तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। सिर्फ दो दशकों में पूरे अमेरिका में 22 प्रतिशत तितलियां खत्म हो जाना बेहद दुखद है, इसलिए व्यापक पैमाने पर संरक्षण कार्यक्रमों की सख्त जरूरत है।" मुख्य लेखक कोलिन एडवर्ड्स ने कहा: "जिन लोगों को पहले से कीटों की संख्या में कमी के बारे में पता नहीं था, उनके लिए यह एक चेतावनी होनी चाहिए। हमें तितलियों और अन्य कीटों का समर्थन करने के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण प्रयासों की तत्काल आवश्यकता है। हमारे पास तितलियों की संख्या में कमी की इतनी स्पष्ट तस्वीर पहले कभी नहीं थी जितनी अब है।"