कुल वन क्षेत्र बढ़ा, लेकिन सामान्य घना वन क्षेत्र घटा

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा जारी फॉरेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कुल वन क्षेत्र बढ़ा है, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह रिपोर्ट अच्छी नहीं है
कुल वन क्षेत्र बढ़ा, लेकिन सामान्य घना वन क्षेत्र घटा
Published on

देश में जंगल का कुल क्षेत्र (फोरेस्ट कवर) बेशक बढ़ गया है, लेकिन जहां मध्यम दर्जे का सघन वन क्षेत्र घटना और पूर्वोत्तर राज्यों में जंगलों का कम होना कोई अच्छे संकेत नहीं हैं।

30 दिसंबर 2019 को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने स्टेट ऑफ इंडिया फोरेस्ट रिपोर्ट 2019 जारी की। इसके अनुसार, देश का कुल वन आवरण (फोरेस्ट कवर) 7,12,249 वर्ग किमी है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.67 प्रतिशत है। इससे एक दशक पहले 2011 में कुल वन क्षेत्र 6,92,027 वर्ग किमी था।

एक दशक में देश का कुल वन कवर 20,222 वर्ग किलोमीटर (3 प्रतिशत) बढ़ा है। सबसे अधिक खुले वन क्षेत्र (ओपन फॉरेस्ट) में वृद्धि हुई है, लेकिन सामान्य घने वन क्षेत्र में 3.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

देश ने अपने भौगोलिक क्षेत्र का 33 प्रतिशत वन क्षेत्र का लक्ष्य रखा है, लेकिन 2019 में यह कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.67 प्रतिशत वन क्षेत्र कवर है, जो 2017 में 21.54 प्रतिशत था।

इस दशक में सबसे अधिक खुले वन क्षेत्र में वृदि्ध हुई है, जिसमें कमर्शियल वृक्षारोपण भी शामिल है। लेकिन जिस तरह सामान्य घने वन कम हो रहे हैं, उससे लगता है कि इन घने वनों की कीमत पर कमर्शियल वृक्षारोषण हो रहा है।

एक दशक के दौरान वन क्षेत्र का ब्यौरा, वर्ग किलोमीटर में 

     

वर्ष

2019

2017

2015

2013

2011

 बहुत घने वन  

99,278

98,158

85,904

83,502

83,471

 सामान्य घने वन

3,08,472

3,08,318

3,15,374

3,18,745

3,20,736

खुला वन क्षेत्र  

3,04,499

3,01,797

3,00,395

2,95,651

2,87,820

कुल

7,12,249

7,08,273

7,01,673

6,97,898

6,92,027

पूर्वोत्तर क्षेत्र को सबसे अधिक नुकसान 

रिपोर्ट बताती है कि इस दशक के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों को वन क्षेत्र का काफी नुकसान हुआ है, केवल आसान को छोड़ कर शेष 6 राज्यों में वन क्षेत्र घटा है। इनमें कुल 18 फीसदी वन क्षेत्र कम हुआ है। ब्यौरा देखें- 

 राज्य

वन क्षेत्र 2019

वर्ग किमी में

वन क्षेत्र 2011

वर्ग किमी में

कम या वृद्धि

प्रतिशत में

 

नागालैंड

12486

13318

-6.247184262

 
 

मिजोरम

18006

19117

-5.811581315

 
 

त्रिपुरा

7726

7977

-3.146546321

 
 

मणिपुर

16847

17090

-1.421884143

 
 

अरुणाचल प्रदेश

66688

67410

-1.071057707

 
 

मेघालय

17119

17275

-0.903039074

 
 

आसाम

28327

27673

2.363314422

 
 

 

     

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in