अमेजन के जंगल की अंधाधुंध कटाई: 10 साल में कटा 84 लाख फुटबॉल मैदान जितना जंगल

कई शोध बताते हैं कि एक मिनट में अमेजन से 3 फुटबॉल मैदान जितना जंगल खत्म हो रहा है
Photo: PARALAXIS/shutterstock.com
Photo: PARALAXIS/shutterstock.com
Published on

इस वर्ष में रॉयल स्टेटिकल सोसायटी के निर्णायक मंडल में पिछले 10 वर्ष के सांख्यिकी आंकडों के बीच किसी एक को चुनने के लिए मैं भी मौजूद था।  ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी के 'वर्ड ऑफ द ईयर' की तरह यह प्रतिस्पर्धा दशक के सबसे जरूरी मुद्दे पर प्रकाश डालने वाले आंकड़ों के लिए है। 23 दिसंबर को हमने विजेता का ऐलान किया। अमेजन के जंगल से आये आंकड़े सबसे अधिक विचलित करने वाले थे। पिछले 10 वर्ष में 84 लाख फुटबॉल मैदान जितना जंगल समाप्त हो गया। यह आंकड़ा इस मुद्दे को ऊपरी तौर पर बताने के साथ पिछले 10 वर्ष में जमीन के ऊपर हुए बदलाव को भी काफी गहराई से बताता है। पिछले 10 साल में मील के मील वर्षावन की जगह व्यावसायिक विकास ने ले लिया। इस विकास में पाम ऑइल के कारखाने और पशुपालन के लिए बने मैदान भी शामिल हैं। 

ब्राजील झेल रहा सूखा, किसानों को फसल भी हुई तबाह
जंगलों की कटाई आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक, कई वजहों से महत्वपूर्ण है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की इन जंगलों में 2 से 3 करोड़ लोग निवास करते हैं और वर्षावन पर निर्भर हैं। इसके अलावा ये जंगल हज़ारों पेड़ पौधे और जानवरों का घर है, जिनमें से कई विलुप्ति की कगार पर हैं।  विश्व में मौजूद साफ पानी का पांचवा हिस्सा इन जंगलों से आता है, जो वाष्पीकृत होकर वर्ष के रूप में हजारों मील दूर-दूर तक दुनिया के अन्य स्थानों तक पहुंचता है। ब्राजील में इस दशक आया अभूतपूर्व सूखा के पीछे की वजह भी अमेजन जंगल की कटाई ही है। सूखे के दौरान साओ पाउलो राज्य के किसानों ने कहा कि पानी की कमी की वजह से उनकी एक तिहाई फसल खराब हो गई।  सरकार ने कॉफ़ी से जुड़े व्यवसाय करने वालों को 300 मिलियन डॉलर की मदद देने का वादा भी किया। अमेजन के वर्षावन 18 हजार करोड़ टन कार्बन को सहेजने की क्षमता रखते हैं। जब पेड़ को हटाया या जलाया जाता है तो यह कार्बन दोबारा वातावरण में वापस आ जाता है। शोधों से पता चलता है कि कार्बन उत्सर्जन की वजह से सामाजिक व्यय 417 डॉलर प्रति टन का होता है। नवम्बर 2018 का एक शोध दर्शाता है कि अमेजन को बिना छेड़े छोड़ दिया जाए तो यह मेवे, रबड़ जैसे सैकड़ों उत्पादों के साथ पर्यावरण के फायदे के रूप में हर वर्ष 8 बिलियन डॉलर की कमाई करवा सकता है। 

क्या जंगल की कटाई फायदे का सौदा है?
कुछ लोग इस बात पर बहस कर सकते हैं कि जंगल की कटाई से आर्थिक लाभ होता है, जो कि बुरी बात नहीं है।
ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो  कहते हैं कि अमेजन को बचाना आर्थिक विकास में बाधा है। उनका मानना है कि जहां भूमि है वहां पैसा है। उनकी बात को समझने के लिए एकबार आंकड़ों पर नजर डालते हैं। मान लीजिए अमेजन जंगल का एक एकड़ खेती के लायक बना दिया जाए तो इसकी कीमत होती है एक हजार डॉलर। जंगल की कटाई के बाद इन स्थानों ओर मुख्य रूप से मांस बाजार के लिए पशुपालन का काम होता है। ब्राजील में लगभग 20 करोड़ पालतू जानवर हैं। एक एकड़ पर दो गाय मान लें तो यह फायदा दो करोड़ का हुआ। किसानों, वाणिज्यिक हित समूहों और सस्ती जमीन की तलाश करने वाले अन्य सभी के पास वनों की कटाई में स्पष्ट निहित स्वार्थ है, लेकिन किसी भी संभावित अल्पकालिक लाभ को दीर्घकालिक नुकसान स्पष्ट रूप से अधिक चिंताजनक है।
हर एक मिनट में अमेजन 3 फुटबॉल मैदान जितना वर्षावन खो रहा है। अगर कोई उन खोए हुए वनों को वापस लगाना चाहे तो क्या होगा? कई संस्थाएं इसके लिए पैसे इकट्ठा कर रही है। दो हजार डॉलर में एक एकड़ जमीन इतनी सस्ती नहीं जब हमें पता हो कि खोए हुए जंगल को वापस उगाने में 300 करोड़ डॉलर का खर्च आएगा। मैंने अबतक जो शोध देखे हैं उससे पता लगता है कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की वजह से करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है।

लिबर्टी विटेर्ट, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में प्रैक्टिस ऑफ डेटा साइंस के प्रोफेसर हैं। यह लेख क्रिएटिव कॉमन लाइसेंस के तहत प्रकाशित किया गया है।  मूल लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in