जानिए, आज कहां कितने बरसेंगे बादल व कहां जारी किया गया है भारी बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के दमोह, पन्ना, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, बालाघाट, शहडोल, अनुपुर और सीधी जिले में अचानक बाढ़ आने की आशंका है।
आज, अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।
आज, अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।
Published on

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस समय पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रभाव बना हुआ है। साथ ही, उत्तर-पूर्व अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक हवाओं का एक ट्रफ (निचला दबाव वाला क्षेत्र) भी बना हुआ है।

इसके कारण, आज यानी 4 जुलाई, 2025 को भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं। इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है, और कुछ जगहों पर 115.6 मिमी से लेकर 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।

साथ ही, इन क्षेत्रों में तेज हवाएं और गरज भी हो सकती है।

वहीं आज, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं, इन राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

मौसम विभाग के अनुसार, आज, चार जुलाई, 2025 को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, झारखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात होने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।

पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, रायलसीमा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, विदर्भ और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने तथा बिजली गिरने का अंदेशा जताया गया है

मौसम विभाग की मानें तो आज, चार जुलाई, 2025 को तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा?

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया यह कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के दमोह, पन्ना, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, बालाघाट, शहडोल, अनुपुर और सीधी जिले में अचानक बाढ़ आने की आशंका है। वहीं इसी दौरान छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर जिले में भी अचानक बाढ़ आने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा?
मध्य प्रदेश में कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा? स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय के करीमगंज, कछार, एनसी हिल्स, कार्बी एनालॉग, जैंतिया हिल्स, आरआई भोई, पूर्वी खासी हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स और कामरूप ग्रामीण जिले में अचानक बाढ़ आने का अंदेशा जताया गया है

नागालैंड मिजोरम मणिपुर त्रिपुरा (एनएमएमटी) - मणिपुर के बिष्णुपुर, चंदेल, चुराचांदपुर, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, सेनापति, तामेंगलांग, थौबल, उखरुल, मिजोरम के आइजोल, चम्फाई, सैहा, कोलासिब, नागालैंड के दीमापुर, किफिरे, कोहिमा, लॉन्गलेंग, मोकोकचुंग, मोन, पेरेन, फेक, तुएनसांग और वोखा जिलों में जलभराव व अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा?
पूर्वोत्तर भारत में कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा? स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

आज, सोमालिया, ओमान और उससे सटे यमन के तटों, पश्चिम-मध्य अरब सागर के अधिकतर इलाकों, पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिम अरब सागर के दक्षिणी इलाकों, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के उत्तरी हिस्सों तथा मन्नार की खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में और इजाफा होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने का अंदेशा जताया गया है।

वही आज, दक्षिण गुजरात और उससे सटे उत्तर गुजरात के तटों, कोंकण गोवा तटों, उत्तर-पूर्व अरब सागर के दक्षिणी हिस्सों, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी भी अन्य तरह की गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, तीन जुलाई, 2025 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में हिमाचल प्रदेश के ऊना और मध्य प्रदेश के खरगोन में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल, तीन जुलाई, 2025 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल, तीन जुलाई, 2025 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल तीन जुलाई, 2025 को कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात, झारखंड, तटीय कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, विदर्भ, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, पश्चिम राजस्थान तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बादल बरसे, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल तीन जुलाई, 2025 को तटीय कर्नाटक के होनावर में 8 सेमी, कारवार में 4 सेमी, सौराष्ट्र और कच्छ के राजकोट में 8 सेमी, केशोद में 4 सेमी, कोंकण और गोवा के पंजिम में 5 सेमी, माथेरान में 2 सेमी, हिमाचल प्रदेश के शिमला-शहर में 4 सेमी, ओडिशा के सुंदरगढ़ में 4 सेमी, भुवनेश्वर में 3 सेमी, गुजरात के सुरेंद्रनगर और गांधीनगर प्रत्येक जगह 3 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर, लॉन्ग आइलैंड प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश हुई।

वहीं कल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2 सेमी, पूर्वी मध्य प्रदेश के खजुराहो, रीवा और मंडला प्रत्येक जगह 2 सेमी, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, फलोदी प्रत्येक जगह 2 सेमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के दतिया में 2 सेमी, पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के कोलकाता-हावड़ा-उलूबेरिया में 2 सेमी, असम और मेघालय के गोलपाड़ा में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in