मौसम का रेड अलर्ट: सौराष्ट्र-कच्छ में भयंकर बारिश, 20 से अधिक राज्यों में बरसेंगे बादल

इन नौ राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
कल 20 अगस्त को सबसे ज्यादा बारिश गुजरात के पोरबंदर और ओखा में 220 मिमी और द्वारका में 140 मिमी रिकॉर्ड की गई।
कल 20 अगस्त को सबसे ज्यादा बारिश गुजरात के पोरबंदर और ओखा में 220 मिमी और द्वारका में 140 मिमी रिकॉर्ड की गई।फोटो साभार: आईस्टॉक
Published on

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्व अरब सागर और उससे सटे गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर असम के निकटवर्ती इलाकों के ऊपर समुद्र तल से अलग-अलग ऊंचाइयों पर ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से मानसून की ट्रफ गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती प्रसार के रूप में सक्रिय है।

इन मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 21 अगस्त, 2025 को सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। विभाग ने यहां बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि बादलों के 204.5 मिमी से अधिक बरसने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसमी गतिविधियों का असर अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा पर भी दिखाई देगा। इन राज्यों में आज, वज्रपात होने तथा गरज के भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। यहां यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बादलों के बरसने के आसार हैं। इन राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

वहीं आज, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक पानी बरस सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो आज, 21 अगस्त, 2025 को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, झारखंड तथा तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश व बिजली गिरने की आशंका है

इन राज्यों में अचानक बाढ़ व जलभराव की चेतावनी

मौसम विभाग के द्वारा आज सुबह जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में अचानक बाढ़ व जलभराव की आशंका जताई गई है

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

इसी दौरान ओडिशा के अनुगुल, बालेश्वर, देवगढ़, जाजापुर, केंदुझार, मयूरभंज, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिलों व पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों के पूर्वी मेदनीपुर, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों तथा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में जलभराव व अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय के कछार, पूर्वी खासी हिल्स, दक्षिण गारो हिल्स, पश्चिमी खासी हिल्स और जयंतिया हिल्स जिलों में भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ व पानी भरने के आसार हैं।

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, 20 अगस्त, 2025 को राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के खंडवा, महाराष्ट्र के माथेरान व जेउर तथा कर्नाटक के मांड्या में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल, 20 अगस्त, 2025 को राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल, 20 अगस्त, 2025 को राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 20 अगस्त, 2025 को सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, असम और मेघालय, कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, विदर्भ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई।

वहीं कल, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम राजस्थान, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा के कई इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

कल कहां बरसे चार सेमी या उससे अधिक बादल?

कल, 20 अगस्त, 2025 को सौराष्ट्र और कच्छ के पोरबंदर और ओखा प्रत्येक जगह 22 सेमी, द्वारका में 14 सेमी, नलिया और राजकोट प्रत्येक जगह 4 सेमी, असम और मेघालय के चेरापूंजी में 6 सेमी, उत्तरी लखीमपुर में 4 सेमी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के बागडोगरा में 6 सेमी, गुजरात के डीसा में 4 सेमी, बिहार के पटना-हवाई अड्डे में 4 सेमी, अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 4 सेमी, ईटानगर मध्य महाराष्ट्र के नासिक में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।

🔴 रेड अलर्ट

  • सौराष्ट्र और कच्छ (गुजरात)

    • भारी से भयंकर बारिश

    • 204.5 मिमी से अधिक पानी बरसने का अनुमान

🟠 ऑरेंज अलर्ट

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय

  • गुजरात, मध्य महाराष्ट्र

  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
    ➡ यहां 115.6–204.4 मिमी बारिश की संभावना

🟡 येलो अलर्ट

  • बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान

  • मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड

  • कोंकण-गोवा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
    ➡ यहां 64.5–115.5 मिमी बारिश का अनुमान

🌪️ तेज हवाएं और बिजली

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, झारखंड, तेलंगाना
    30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं
    ➡ बिजली गिरने की चेतावनी

🌊 अचानक बाढ़ और जलभराव

  • उत्तराखंड – 10 जिले प्रभावित

  • ओडिशा – बालेश्वर, मयूरभंज, सुंदरगढ़ सहित कई जिले

  • प. बंगाल – पूर्वी मेदनीपुर, उत्तर-दक्षिण 24 परगना

  • झारखंड – रांची, खूंटी, सिंहभूम, गुमला आदि

  • असम-मेघालय – खासी, गारो और जयंतिया हिल्स

🌡️ तापमान

  • बाड़मेर (राजस्थान) – अधिकतम 40.1 डिग्री सेल्सियस

  • खंडवा, माथेरान, मांड्या – न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in