मौसम अलर्ट: देश के कई इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ व वज्रपात की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून की ट्रफ बीकानेर, कोटा, दमोह, बिलासपुर से होकर गुजर रही है और वहां से दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश तटों और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम-मध्य के आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।
वहीं बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और आसपास के इलाकों और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों और उत्तर-पश्चिम-पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों पर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान इसके दक्षिण ओडिशा-उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।
इन मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 15 अगस्त, 2025 को पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने तथा गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही 115.6 से 204.4 मिमी तक पानी बरसने का पूर्वानुमान लगाया है।
विभाग ने कहा है कि उपरोक्त मौसमी गतिविधियों का असर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड पर भी पड़ेगा। उत्तर के इन राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है, जबकि यहां 64.5 से 115.5 मिमी तक बादल बरस सकते हैं।
वहीं आज, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों हिस्सों में गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने तथा वज्रपात के आसार हैं। इन सभी राज्यों में भी बादलों के 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसने का अनुमान है, साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो आज, 15 अगस्त, 2025 को असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा?
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में बारिश की वजह से पानी भरने तथा अचनाक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।
मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
कम दबाव के चलते आज, सोमालिया, यमन, ओमान तटों, पश्चिम-मध्य अरब सागर के अधिकतर इलाकों और दक्षिण-पश्चिम, पूर्व-मध्य अरब सागर के आसपास के इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में और इजाफा होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।
वहीं आज, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल के तटों, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्रों, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका के तट, दक्षिण के अधिकांश इलाकों, मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर, आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी भी अन्य तरह की गतिविधि से दूर रहने का सुझाव दिया है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में महाराष्ट्र के माथेरान में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 14 अगस्त, 2025 को पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक के अधिकतर इलाकों, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई।
वहीं कल, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, पश्चिम मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप के कई इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
कल कहां बरसे चार सेमी या उससे अधिक बादल?
कल, 14 अगस्त, 2025 को कोंकण एवं गोवा के रत्नागिरी में 15 सेमी, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली के नई दिल्ली - सफदरजंग में 8 सेमी, नई दिल्ली नगर में 7 सेमी, दिल्ली-रिज, नई दिल्ली-पालम प्रत्येक जगह 4 सेमी, रोहतक में 2 सेमी, तटीय कर्नाटक के कारवार में 7 सेमी, मैंगलोर में 5 सेमी, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के कटरा में 6 सेमी, गुलमर्ग में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं कल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर में 5 सेमी, हिमाचल प्रदेश के नाहन में 5 सेमी, मध्य प्रदेश के गुना और पचमढ़ी प्रत्येक जगह 4 सेमी, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों के बेरहामपुर में 4 सेमी, ओडिशा के गोपालपुर में 4 सेमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई।
🔶 ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी):
पूर्वी राजस्थान
मध्य महाराष्ट्र
तेलंगाना
पश्चिमी मध्य प्रदेश
बारिश का अनुमान: 115.6 से 204.4 मिमी
🟡 येलो अलर्ट (भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी):
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख
तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल, कोंकण और गोवा
मराठवाड़ा, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा
बारिश का अनुमान: 64.5 से 115.5 मिमी
🌡️ तापमान का हाल:
सबसे अधिक तापमान: मदुरै (तमिलनाडु) – 38.5 डिग्री सेल्सियस
सबसे कम तापमान: माथेरान (महाराष्ट्र) – 18.0 डिग्री सेल्सियस
✅ क्या करें (सुझाव):
⚠️ यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें।
⚡ खुले में न निकलें, खासकर बिजली कड़कने के समय।
🛑 नदी-नालों, जलभराव वाले इलाकों और समुद्र से दूर रहें।
🚫 मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने न जाएं।
🌧️ यदि आप किसी विशेष जिले या शहर का मौसम अपडेट या बाढ़ की स्थिति जानना चाहते हैं, तो हमें बताएं, डाउन टू अर्थ आपको विशेष जानकारी दे सकता है।