
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून की ट्रफ श्री गंगानगर, रोहतक, बाराबंकी, बलिया, पटना, बांकुरा, कोंटाई से होकर गुजर रही है और फिर पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। देश के कुछ हिस्सों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में उष्णकटिबंधीय चक्रवात विफा के उभरने की आशंका है। इसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अंदेशा है।
इन मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 23 जुलाई, 2025 को असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने तथा गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। इन राज्यों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है, विभाग के द्वारा इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा इससे सटे एनसीआर में बारिश के बाद मामूली राहत तो मिली लेकिन उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। यहां के तापमान की बात करें तो आज, अधिकतम तापमान के 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि आज मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो आज, 23 जुलाई, 2025 को अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इन सभी राज्यों में बादलों के 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसने के आसार हैं, यहां विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
आज, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली कड़कने के आसार हैं।
मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज, सोमालिया, यमन और दक्षिण ओमान के तटों, पश्चिम-मध्य अरब सागर के अधिकतर इलाकों, पूर्व-मध्य अरब सागर के कई हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कई इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।
वहीं आज, पूर्व मध्य अरब सागर व उसके आसपास के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य अरब सागर, दक्षिण पूर्व अरब सागर, दक्षिण पश्चिम अरब सागर के कई इलाकों, उत्तर पूर्व अरब सागर, उत्तर पश्चिम अरब सागर के कई हिस्सों, गुजरात, कोंकण, गोवा, केरल, कर्नाटक तटों, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटों, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका के तट और उसके आसपास, अंडमान सागर के ऊपर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और इजाफा होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।
विभाग की मानें तो आज, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों, उत्तरी अंडमान सागर के कई हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने का अंदेशा है।
उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी भी अन्य तरह की गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में कर्नाटक के शिमोगा में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 22 जुलाई, 2025 को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, झारखंड, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, केरल और माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, पश्चिम राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई।
वहीं कल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, गुजरात, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा लक्षद्वीप के अधिकतर इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
कल कहां कितने बरसे बादल?
कल, 22 जुलाई, 2025 को कोंकण और गोवा के रत्नागिरी में 10 सेमी, पंजिम में 9 सेमी, मुंबई में 7 सेमी, मुंबई के सांताक्रूज में 6 सेमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के गुना में 7 सेमी, तटीय कर्नाटक के मैंगलोर में 6 सेमी, तेलंगाना के रामागुंडम में 6 सेमी, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 6 सेमी, रायपुर-लालपुर में 3 सेमी, पूर्वी राजस्थान के उदयपुर में 6 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के सोलापुर में 5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं कल, गुजरात के बड़ौदा में 5 सेमी, केरल और माहे के कन्नानोर में 3 सेमी, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के काजीगुंड और श्रीनगर- शहर, बटोटे और कटरा प्रत्येक जगह 2 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के विजयवाड़ा-गन्नवरम और अमरावती प्रत्येक जगह 2 सेमी, लक्षद्वीप के मिनिकॉय में 2 सेमी, ओडिशा के चांदबली में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।