दक्षिण व पूर्वोत्तर में जमकर बरसेंगे बादल, उत्तर में बूंदाबांदी, यहां चलेंगी गर्म हवाएं

आज, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर-पूर्वी राजस्थान में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ वज्रपात व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
12 से 14 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल, इन सभी राज्यों में 115 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है।
12 से 14 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल, इन सभी राज्यों में 115 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है।
Published on

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवाती प्रसार व हवाओं का ट्रफ जारी है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज, 12 मई, 2025 को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने, तथा हल्की से माध्यम बारिश के साथ बिजली कड़कने की आशंका जताई है।

वहीं उत्तर के कुछ राज्य भी इसके प्रभाव से अछूते नहीं रहेंगे, खासकर पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के साथ वज्रपात व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की मानें तो 12 से 15 मई को पश्चिम भारत में भी मौसमी बदलाव दिखेगा, जिसमें मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तूफानी हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश के दौर के जारी रहने का अनुमान है। 12 मई को गुजरात में 12 और 13 मई को मराठवाड़ा में 50 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत को लेकर मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि 12 और 13 मई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने तथा हल्की बारिश व बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

12 से 15 मई के दौरान छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 12 और 13 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और 13 से 15 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं में इजाफा होकर 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने का अंदेशा है।

वहीं आज 12 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।12 से 15 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, यहां 115 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।

12 से 15 मई के दौरान भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में मौसमी बदलाव जारी रहेगा, खासकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में 50 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाओं के साथ बिजली कड़कने तथा हल्की से मध्यम बारिश के दौर के जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं, यहां बादलों के 115 मिमी या उससे अधिक बरसने का पूर्वानुमान है।

अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश व बिजली गिरने का अंदेशा जताया गया है।

वहीं 12 से 15 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि 12 से 14 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल, इन सभी राज्यों में 115 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले छह दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और गुजरात में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार जताए गए हैं। इसी दौरान मध्य भारत में भी अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले दो दिनों के दौरान झारखंड और उत्तरी आंतरिक ओडिशा में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आने का अनुमान है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले पांच दिनों तक दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

वहीं, देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, 11 मई, 2025 को ओडिशा के संबलपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के नंदीगामा में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल, 11 मई, 2025 को ओडिशा के संबलपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल, 11 मई, 2025 को ओडिशा के संबलपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कहां रहेगा गर्म व उमस भरा मौसम, कहां चलेगी हीटवेव?

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 12 से 14 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा बिहार के कुछ इलाकों में, 12 से 15 मई के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, 13 और 14 मई को झारखंड में, 13 से 15 मई के दौरान उत्तरी तटीय ओडिशा में, 15 से 17 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 14 से 17 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 17 मई को पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव या लू से छुटकारा मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं

वहीं आज, यानी 12 मई को झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने का अंदेशा जताया गया है

आज, यानी 12 मई को झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने का अंदेशा जताया गया है।
आज, यानी 12 मई को झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने का अंदेशा जताया गया है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की प्रगति

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कल, यानी 13 मई, 2025 को दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है।

वहीं अगले चार से पांच दिनों के दौरान इसके दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल 11 मई को जम्मू और कश्मीर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय के कई हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल 11 मई को असम और मेघालय के शिलांग में 4 सेमी, दीमापुर में 3 सेमी, लुमडिंग में 2 सेमी, उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में 3 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कार निकोबार में 3 सेमी, हुट बे में 2 सेमी, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के बेंगलुरु में 3 सेमी, पश्चिमी मध्य प्रदेश के खरगोन में 2 सेमी, त्रिपुरा के अगरतला में 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in