गुजरात, गोवा व महाराष्ट्र में भीषण बारिश का रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान
कल, 19 अगस्त, 2025 को कोंकण और गोवा के मुंबई-सांताक्रूज 210 मिमी, रत्नागिरी और मुंबई-कोलाबा प्रत्येक जगह 100 मिमी, सौराष्ट्र और कच्छ के द्वारका में 150 मिमी , पोरबंदर में 120 मिमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के इंदौर में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई।
कल, 19 अगस्त, 2025 को कोंकण और गोवा के मुंबई-सांताक्रूज 210 मिमी, रत्नागिरी और मुंबई-कोलाबा प्रत्येक जगह 100 मिमी, सौराष्ट्र और कच्छ के द्वारका में 150 मिमी , पोरबंदर में 120 मिमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के इंदौर में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स, पासिकीवी
Published on

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज सुबह 20 अगस्त 2025 को जारी पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान मुंबई सहित मध्य महाराष्ट्र तथा गुजरात में भारी बारिश से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। इसके पीछे पास से गुजरती हुई मानसूनी ट्रफ जो कम दबाव के इलाकों तक पहुंच रही है। दूसरी ओर उत्तर-पूर्व अरब सागर और उससे सटे गुजरात पर ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार का बनना है।

इसी क्रम में आज 20 अगस्त 2025 को गुजरात, कोंकण और गोवा तथा मुंबई सहित मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। इन राज्यों में 204.5 मिमी से अधिक बारिश होगी। विभाग ने यहां बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं आज, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। तेलंगाना में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक पानी बरस सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो आज, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा उत्तराखंड और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात होने तथा गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं। इन सभी राज्यों में बादलों के 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसने का पूर्वानुमान है।

आज, 20 अगस्त, 2025 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने का अंदेशा जताया गया है

देश की राजधानी दिल्ली तथा उससे सटे एनसीआर में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, हालांकि उमस से राहत मिलना मुश्किल दिख रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो आज, 20 अगस्त, 2025 को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान के 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा के उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा, मुंबई शहर, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, उपनगरीय मुंबई और ठाणे जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव व अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के दादर और नगर हवेली, दमन, भरूच, नवसारी, सूरत और वलसाड जिलों तथा सौराष्ट्र और कच्छ के अमरेली, भावनगर, बोटाद, देवभूमि द्वारका, दीव, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, सुरेंद्रनगर और मोरबी जिलों में अचानक बाढ़ व जलभराव की आशंका जताई गई है

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में जलभराव व अचानक बाढ़ का अंदेशा जताया गया है।

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में कर्नाटक के गडग में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल, राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
कल, राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा।स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 19 अगस्त, 2025 को कोंकण और गोवा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।

वहीं कल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, गुजरात और लक्षद्वीप में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल, 19 अगस्त, 2025 को कोंकण और गोवा के मुंबई-सांताक्रूज 21 सेमी, रत्नागिरी और मुंबई-कोलाबा प्रत्येक जगह 10 सेमी, सौराष्ट्र और कच्छ के द्वारका में 15 सेमी, पोरबंदर में 12 सेमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 सेमी बारिश दर्ज की गई।

  1. 🌧️ गुजरात, कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

    • भारी से अत्यधिक भारी बारिश (204.5 मिमी से अधिक) का अनुमान।

    • मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और ठाणे में बाढ़ व जलभराव का खतरा।

  2. 🟠 तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट

    • 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश की संभावना।

  3. 🌩️ उत्तर-पूर्व और अन्य राज्य

    • अरुणाचल, असम, मेघालय, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और विदर्भ में भारी बारिश (64.5 – 115.5 मिमी)।

    • अंडमान-निकोबार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड आदि में 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं व बौछारें।

  1. 🌡️ दिल्ली-एनसीआर का मौसम

    • हल्की बारिश की संभावना, लेकिन उमस बनी रहेगी।

    • अधिकतम तापमान : 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम : 24 डिग्री सेल्सियस।

  2. 🌊 अचानक बाढ़ व जलभराव का खतरा

    • महाराष्ट्र के कई तटीय जिले, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र और उत्तराखंड के पहाड़ी जिले सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

  3. 🔥 तापमान

    • बाड़मेर (राजस्थान) : सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस

    • गडग (कर्नाटक) : सबसे कम 16.2 डिग्री सेल्सियस

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in