गुजरात में 200 मिमी से अधिक बारिश का अंदेशा, जानें आज कहां-कहां बरसेंगे बादल

कल, पश्चिम राजस्थान के पोखरण में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा समेत इन राज्यों में 12 सेमी या 120 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।
आज, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा समेत इन राज्यों में 12 सेमी या 120 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।
Published on

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और पूर्वोत्तर झारखंड के आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र आज 24 अगस्त 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे उत्तर-पश्चिमी झारखंड और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके मध्य-मध्य प्रदेश की ओर लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है।

वहीं एक चक्रवाती प्रसार अब महाराष्ट्र तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती प्रसार बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों में समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में और इसका पूर्वी छोर समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में जारी है।

उपरोक्त मॉनसूनी गतिविधि, कम दबाव और देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी चक्रवाती प्रसार के कारण आज, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी से भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है, यहां 20 सेमी या 200 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।

वहीं आज, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, इन सभी राज्यों में 12 सेमी या 120 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।

आज, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, केरल और माहे, तेलंगाना, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है, इन राज्यों में बादलों के सात सेमी या 70 मिमी से अधिक बरसने का पूर्वानुमान है।

वहीं कल, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई, यहां 70 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

शनिवार 24 अगस्त 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
शनिवार 24 अगस्त 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आज, पश्चिम-मध्य अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूर्व-मध्य अरब सागर के पूर्वी इलाकों, दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों, मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के आसपास 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, पश्चिम-मध्य, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी इलाकों, सोमालिया और ओमान तटों के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी अपडेट देखे तो कल, पश्चिम राजस्थान के पोखरण में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पूर्वी मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 23 अगस्त को पश्चिम बंगाल में गंगा के अधिकांश तटीय इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा के कई इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब तथा पश्चिम राजस्थान में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, लक्षद्वीप तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in