मॉनसून अपडेट: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व ओडिशा में जमकर बरसेंगे बादल

डीप डिप्रेशन अब डिप्रेशन में तब्दील होकर अगले 24 घंटों के दौरान यह झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा
आज, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड तथा ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 120 मिमी या उससे अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।
आज, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड तथा ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 120 मिमी या उससे अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।
Published on

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटों पर बना डीप डिप्रेशन पिछले छह घंटों के दौरान तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और आज,16 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे उसी इलाके में बना रहा।

यह पश्चिम बंगाल में बांकुरा से 50 किमी दक्षिण में, झारखंड के जमशेदपुर से 90 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में और झारखंड के रांची से 180 किलोमीटर पूर्व में बना हुआ था।

अगले 12 घंटों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर पड़कर डिप्रेश में तब्दील होने का अनुमान है। इसके बाद, यह अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटों पर बना डीप डिप्रेशन आज, 16 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे उसी इलाके में बना रहा।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटों पर बना डीप डिप्रेशन आज, 16 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे उसी इलाके में बना रहा। स्रोत: आईएमडी

डीप डिप्रेशन के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे हरियाणा के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में है और पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के निकट है।

मौसम संबंधी उपरोक्त अलग-अलग गतिविधियों के चलते आज, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड तथा ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, इन राज्यों में 12 सेमी (120 मिमी) या उससे अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वहीं आज, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल में गंगा के अलग-अलग मैदानी इलाकों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं, इन हिस्सों में बादलों के सात सेमी (70 मिमी) या उससे अधिक बरसने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

कल, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई, इन राज्यों में 80 मिमी तक बारिश हुई।

कहां पड़ेंगी तेज हवाओं के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली?

आज, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

सोमवार 16 सितंबर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
सोमवार 16 सितंबर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

आज, पश्चिम मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, श्रीलंका तट से दूर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल और इससे सटे बांग्लादेश के तटों पर 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों और पश्चिम-मध्य अरब सागर के निकटवर्ती हिस्सों तथा सोमालिया तट के आसपास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी मौसम विभाग का अपडेट देखें तो कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा। देश के मैदानी इलाकों में पश्चिम मध्य प्रदेश के राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 15 सितंबर को पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और झारखंड के कई हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in