मॉनसून अपडेट: राजस्थान, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र व गुजरात समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल

कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं  के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
आज, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
Published on

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसूनी गतिविधि जारी है। मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र आज, सात सितंबर, 2024 को भारतीय समयानुसार 05:30 बजे यहां बना हुआ था।

इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और नौ सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों पर डिप्रेशन में तब्दील होने के आसार हैं। इसके बाद, अगले तीन दिनों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर गंगा के मैदानी इलाकों और उससे सटे उत्तरी ओडिशा, झारखंड और निकटवर्ती उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर के मध्य स्तरों पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती प्रसार के रूप में बना हुआ है। वहीं उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर जारी एक चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

उपरोक्त मौसमी गतिविधि के चलते आज, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, इन राज्यों में 12 सेमी (120 मिमी) या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

वहीं आज, सौराष्ट्र और कच्छ, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक, उत्तराखंड, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, इन सभी राज्यों में सात सेमी (70 मिमी) या उससे अधिक बरस सकते हैं बादल।

कल, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, यहां 140 मिमी तक बरसे बादल, वहीं, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई, इन हिस्सों में 90 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

कहां पड़ेंगी तेज हवाओं के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली?

मौसम विभाग की मानें तो आज, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार हैं।

शनिवार 7 सितम्बर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
शनिवार 7 सितम्बर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिम मध्य अरब सागर के कई हिस्सों और पूर्व मध्य अरब सागर के आसपास के इलाकों, दक्षिण पश्चिम अरब सागर के उत्तरी हिस्सों, श्रीलंका तट से दूर, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों, आंध्र प्रदेश तट के साथ-साथ, अंडमान सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, मन्नार की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

आज, पश्चिम-मध्य, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों, सोमालिया, उत्तरी यमन, दक्षिणी ओमान के तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं को और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की दर पकड़ सकती है।

उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी अपडेट की बात करें तो कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में गुजरात के बुलसर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, छह सितंबर को उत्तराखंड, केरल और माहे के कई इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in