अगले पांच दिनों में केरल में मॉनसून की दस्तक, कर्नाटक व महाराष्ट्र में भारी बारिश, उत्तर में लू

21 से 26 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। फोटो साभार: आईस्टॉक
Published on

मॉनसून के पहुंचने से पहले पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों, कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र के कई इलाकों में आंधी तूफानी के साथ भारी बारिश का दौर जारी है। पुणे व बेंगलुरु शहर में भारी बारिश के चलते जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। विभाग ने इस तरह की मौसमी गतिविधि के पीछे हवाओं के चक्रवाती प्रसार व ट्रफ को जिम्मेवार ठहराया है।

मौसम विभाग की मानें तो आज, 21 मई, 2025 को कर्नाटक के तटीय और घाट के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने, तूफानी हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है, यहां 204.5 मिमी से अधिक बारिश होने की आशंका है।

वहीं देश के विभिन्न हिस्सों में जारी चक्रवाती प्रसार के चलते आज, यानी 21 मई, 2025 को असम और मेघालय, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट के इलाकों और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ, वज्रपात व गरज के साथ भारी से बहुत बारिश बारिश होने की आशंका जताई गई है, इन सभी राज्यों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

जबकि आज, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल और माहे, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं, यहां 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मौसम के ताजा अपडेट में कहा गया है कि मध्य पाकिस्तान से उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक समुद्र तल से औसतन 1.5 किमी ऊपर पूर्व-पश्चिम हवाओं का ट्रफ बना हुआ है। जिसके कारण 21 से 26 मई के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। जबकि पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने का अंदेशा जताया गया है

तापमान में उतार-चढ़ाव

वहीं, देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, 20 मई, 2025 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में बिहार के दरभंगा में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल, 20 मई, 2025 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल, 20 मई, 2025 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कहां रहेगा गर्म व उमस भरा मौसम, कहां चलेगी हीटवेव?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 21 मई, 2025 को पश्चिमी राजस्थान में कुछ हिस्सों में लू का भयानक प्रकोप रहने के आसार हैं। जबकि आज, दक्षिण हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवाओं के चलने का अंदेशा जताया गया है।

कल, यानी 20 मई को भी पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवाएं महसूस की गई।

वहीं आज, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। जबकि आज, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में रात में गर्म मौसम रहने के आसार हैं।

कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून?

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के बाकी इलाकों, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 20 मई को कोंकण और गोवा के अधिकतर इलाकों, असम और मेघालय, तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के आठ बौछारें दर्ज की गई।

वहीं कल, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मराठवाड़ा, विदर्भ, जम्मू और कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल, 20 मई को केरल और माहे के कन्नूर में 8 सेमी, कोझिकोड में 4 सेमी, करिपुर में 3 सेमी, कोंकण और गोवा के गोवा में 8 सेमी, रत्नागिरी में 4 सेमी, असम और मेघालय के सिलचर में 6 सेमी, शोरा में 4 सेमी, शिलांग में 4 सेमी, बारापानी में 2 सेमी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कैलाशहर में 6 सेमी, लेंगपुई में 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं कल, तमिलनाडु के तिरुत्तानी में 6 सेमी, सेलम में 2 सेमी, धर्मपुरी में 2 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के काकीनाडा में 2 सेमी, तटीय कर्नाटक के कारवार में 4 सेमी, मैंगलोर में 3 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 3 सेमी तथा झारखंड के रांची में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in