
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के द्वारा आज सुबह, यानी 25 जून, 2025 को जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 36 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में दस्तक देने की संभावना है। जबकि मॉनसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवारा से होकर गुजर रही है।
वहीं, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर के शेष इलाकों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष हिस्सों तथा पंजाब के कुछ और इलाकों में पहुंच चुका है।
कहां होगी गरज के साथ भारी बारिश व कहां गिरेगी बिजली?
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों समेत देश के अलग-अलग इलाकों में चक्रवाती प्रसार व हवाओं का ट्रफ बना हुआ है। मॉनसून भी लगातार अग्रसर है, देश के लगभग सभी इलाकों में पहुंच चुका है।
उपरोक्त मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 25 जून, 2025 को तटीय कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कड़कने तथा गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, इन सभी राज्यों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।
वहीं आज, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है, यहां 64.5 से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।
मौसम विभाग के मुताबिक आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात की आशंका है।
वहीं आज, 25 जून, 2025 को आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, केरल और माहे, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।
वहीं पिछले 24 घंटे में गुजरात के सूरत में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। ऐसे में आधा शहर पानी में डूब गया है। सड़कों तथा निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज, सोमालिया, ओमान और निकटवर्ती यमन के तटों, पश्चिम-मध्य अरब सागर के अधिकतर इलाकों, पूर्व-मध्य, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में और इजाफा होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।
वहीं आज, पूर्व-मध्य और पश्चिम-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण अरब सागर के आसपास के इलाकों, कोंकण और गोवा, कर्नाटक के तटों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों, उत्तर-पश्चिम के अधिकतर इलाकों और आसपास के उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने का अनुमान है।
उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी भी अन्य तरह की गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
कल 24 जून, 2025 को दिल्ली में दिन भर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। उमस भरी गर्मी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम यानी 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं आज, राज्य में अधिकतम तापमान के 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां चलेगी हीटवेव या लू ?
मौसम विभाग के मुताबिक आज, 25 जून, 2025 को जम्मू के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को गर्म हवाओं का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 24 जून, 2025 को छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और विदर्भ के अधिकतर इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, पंजाब, रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
वहीं कल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, कोंकण और गोवा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, 24 जून, 2025 को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पूर्वी राजस्थान तथा गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।
कल कहां कितने बरसे बादल?
कल, 24 जून, 2025 को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इंफाल में 11 सेमी, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के कटरा में 11 सेमी, अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 8 सेमी तथा पूर्वी राजस्थान के जयपुर में 8 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।