23 सितंबर के आसपास राजस्थान और कच्छ से हो सकती है मॉनसून की विदाई, जानें अन्य राज्यों का मौसम

बढ़ते तापमान के चलते आज, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय समेत इन राज्यों में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।
उत्तर-पश्चिम भारत के पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
उत्तर-पश्चिम भारत के पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
Published on

इस साल के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी का समय आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। इसकी वजह से 23 सितंबर के आसपास पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इस मौसमी गतिविधि के चलते इस हफ्ते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बादल बरस सकते हैं।

22 से 24 सितंबर के दौरान ओडिशा में, 22 से 26 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 23 से 26 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, 26 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने के आसार हैं

मध्य भारत के मौसम में बदलाव की बात करें तो, अगले तीन दिनों के दौरान यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 से 26 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। 24 से 26 सितंबर के दौरान विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में, 25 और 26 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बरस सकते हैं बादल।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। इसकी वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर, जहां इस सप्ताह के दौरान मौसम के शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है, पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

वहीं, भारत के पश्चिम और दक्षिण प्रायद्वीप का मौसम देखें तो यहां अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है और उसके बाद अगले तीन दिनों तक यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

24 और 25 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, 25 सितंबर को मराठवाड़ा, 25 और 26 सितंबर को गुजरात में, 24 और 25 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और 24 सितंबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी बरसेंगे बादल।

मौसम विभाग की मानें तो आज, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों तथा ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

मॉनसून की विदाई का वक्त नजदीक आ चुका है, इस कारण बारिश की तीव्रता में भी कमी आई है, देशभर में हुई बारिश की बात करें तो कल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के तुनी में 3 सेमी, ओडिशा के संबलपुर में 2 सेमी, कोरापुट में 1 सेमी, मराठवाड़ा के परभणी में1 सेमी तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हुट बे में 1 सेमी तक बरसे बादल।

तापमान में उतार चढ़ाव

अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की आशंका जताई गई है। इसी दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भी अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

बढ़ते तापमान के चलते आज, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी मौसम का अपडेट देखें तो कल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कावली में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल देश के मैदानी इलाकों में पूर्वी मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 20 सितंबर को ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा तथा तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in