मौसम का रेड अलर्ट: इन राज्यों में हो सकती है भीषण बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी व उत्तर कन्नड़ जिलों तथा कोंकण-गोवा के उत्तरी गोवा, दक्षिण गोवा, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग व ठाणे जिलों में पानी भरने तथा अचानक बाढ़ आने का खतरा है।
आज, 24 जुलाई, 2025 को तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 204.5 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।
आज, 24 जुलाई, 2025 को तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 204.5 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।
Published on

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'विफा' के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। मानसून की ट्रफ देश के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजर रही है।

विभाग ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर तथा इससे सटे हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती प्रसार के रूप में बना हुआ है। साथ ही कुछ हिस्सों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार जारी है

इन सभी मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 24 जुलाई, 2025 को तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ हिस्सों में भीषण बारिश होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, यहां 204.5 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।

वहीं आज, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने तथा गरज के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। इन राज्यों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है, यहां ऑरेंज अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग की मानें तो आज, 24 जुलाई, 2025 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद तथा उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने तथा वज्रपात होने का अंदेशा जताया गया है। उत्तर के इन राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल, मौसम विभाग के द्वारा यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, गुजरात, झारखंड, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। इन सभी राज्यों में बादलों के 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसने के आसार हैं।

वहीं आज, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।

इन राज्यों में अचानक बाढ़ व जलभराव की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ व जलभराव होने का अंदेशा जताया गया है

इसी दौरान जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के जम्मू, कठुआ, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी, रियासी, उधमपुर, मीरपुर और मुजफ्फराबाद जिलों तथा उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में जलभराव और अचानक बाढ़ आने की आशंका है।

भीषण बारिश के कारण अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों तथा कोंकण और गोवा के उत्तरी गोवा, दक्षिण गोवा, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और ठाणे जिलों में पानी भरने तथा अचानक बाढ़ आने का खतरा है

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, 23 जुलाई, 2025 को बिहार के मोतिहारी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में महाराष्ट्र के माथेरान और कर्नाटक के शिमोगा में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 23 जुलाई, 2025 को उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अधिकतर इलाकों,ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।

वहीं कल, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में कई इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल, 23 जुलाई, 2025 को पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में 11 सेमी, मुजफ्फरनगर में 5 सेमी, ओडिशा के भुवनेश्वर में 7 सेमी, छतरपुर में 4 सेमी, पूर्वी राजस्थान के कोटा में 6 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में 6 सेमी, विदर्भ के चंद्रपुर में 6 सेमी, कोंकण और गोवा के हरनाई में 5 सेमी, मुंबई के सांताक्रूज, एफ.बी.आई. प्रत्येक जगह 4 सेमी, रत्नागिरी और माथेरान प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं कल, पश्चिमी मध्य प्रदेश के गुना में 5 सेमी, ग्वालियर और होशंगाबाद प्रत्येक जगह 4 सेमी, पूर्वी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 5 सेमी, पंजाब के पटियाला में 3 सेमी, तटीय कर्नाटक के मैंगलोर, कारवार और होनावर प्रत्येक जगह 3 सेमी, केरल और माहे के कन्नानोर में 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in