उत्तराखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट

आज, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 70 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।
आज, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा में 120 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है।
आज, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा में 120 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है।
Published on

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड की ओर यानी पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

वहीं, महाराष्ट्र के तटों से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक और कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है। मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के करीब है और इसका पूर्वी छोर औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में है। 24 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार बनने का पूर्वानुमान है।

उपरोक्त अलग-अलग मौसमी गतिविधियों के चलते मौसम विभाग ने आज, यानी 23 अगस्त को उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है, इन राज्यों में 12 सेमी (120 मिमी) या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

वहीं आज, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं, इन सभी राज्यों में सात सेमी (70 मिमी) से अधिक बरस सकते हैं बादल।

शुक्रवार 23 अगस्त 2024  को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
शुक्रवार 23 अगस्त 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

आज, पश्चिम मध्य अरब सागर और दक्षिण पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूर्व मध्य अरब सागर के पूर्वी हिस्सों, दक्षिण पूर्व अरब सागर, कोंकण, गोवा, कर्नाटक तथा केरल के तटों, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन के इलाकों, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों, मध्य बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, पश्चिम मध्य अरब सागर, दक्षिण पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी इलाकों, सोमालिया तट और उसके आसपास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, तटीय आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कल देश के मैदानी इलाकों में गुजरात के बुलसर में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल 22 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा तथा तटीय कर्नाटक के कई इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in