उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल

आज, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
आज, यानी छह सितम्बर को उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 12 सेमी या 120 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
आज, यानी छह सितम्बर को उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 12 सेमी या 120 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
Published on

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कई तरह की मौसमी गतिविधियों का जिक्र किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून ट्रफ लगातार सक्रिय है और इसका पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के करीब है तथा पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में है। अगले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है।

वहीं, पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण तथा ओडिशा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने तथा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से सटे पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तर ओडिशा के तटों पर डिप्रेशन में तब्दील होने का अनुमान है

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे हरियाणा पर बना चक्रवाती प्रसार दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है, जो ऊंचाई में मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज, यानी छह सितम्बर को उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है, इन दोनों राज्यों में 12 सेमी या 120 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

वहीं आज, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में सात सेमी या 70 मिमी से ज्यादा बरस सकते हैं बादल।

आज, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं, इन सभी राज्यों में भी बादलों के सात सेमी या 70 मिमी से अधिक बरसने के आसार हैं।

वहीं कल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड तथा गुजरात के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हुई, इन हिस्सों में 80 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

आज, पश्चिम मध्य अरब सागर के कई इलाकों और पूर्व मध्य अरब सागर के निकटवर्ती हिस्सों, दक्षिण पश्चिम अरब सागर के उत्तरी हिस्सों, श्रीलंका तट से दूर, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के साथ-साथ अंडमान सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई हैं।

आज, पश्चिम-मध्य, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों, सोमालिया, उत्तर यमन, दक्षिण ओमान तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अपडेट देखें तो कल, तमिलनाडु के नागपट्टिनम में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में गुजरात के बुलसर में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, पांच सितंबर को कोंकण और गोवा तथा सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तथा केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in