ओडिशा, आंध्र प्रदेश-यनम में भयंकर बारिश का अलर्ट: डीप डिप्रेशन का असर

आज, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों तथा तेलंगाना में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं, इन राज्यों में 120 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।
आज, यानी नौ सितंबर को ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में  20 सेमी या 200 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।
आज, यानी नौ सितंबर को ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में 20 सेमी या 200 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।
Published on

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में हलचल मची हुई है, यहां डीप डिप्रेशन संबंधी मौसमी गतिविधि जारी है। वहीं, मॉनसून ट्रफ समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में है। इसके अगले तीन से चार दिनों तक ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। मध्य राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है और यह मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त अलग-अलग मौसमी गतिविधि को देखते हुए आज, यानी नौ सितंबर को ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, यानी 12 सेमी या 120 मिमी से अधिक बारिश, वहीं कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है, यहां 20 सेमी या 200 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।

वहीं आज, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं, इन राज्यों में 12 सेमी या 120 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।

आज, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है, इन सभी राज्यों में बादलों के सात सेमी या 70 मिमी से अधिक बरसने के आसार हैं।

वहीं कल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसे बादल, इन हिस्सों में 100 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

कहां पड़ेंगी तेज हवाओं के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली?

आज, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश तथा वज्रपात होने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

सोमवार 9 सितंबर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
सोमवार 9 सितंबर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

आज, श्रीलंका तट, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं कल, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई हैं।

आज, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों और पश्चिम-मध्य अरब सागर से सटे हिस्सों तथा सोमालिया तट के आसपास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य से लगे आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अपडेट देखें तो कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में गुजरात के बुलसर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, नौ सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, रायलसीमा, मराठवाड़ा तथा कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in