बिहार, छत्तीसगढ़ कर्नाटक में ओलावृष्टि, पूर्वोत्तर में बारिश तो 10 राज्यों में चल रही लू

आज 26 अप्रैल को असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, यहां 204 मिमी या उससे अधिक बारिश होने के आसार हैं।
कल 25 अप्रैल, 2025 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरे, वहीं विभाग ने आज भी उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि होने का अंदेशा जताया है।
कल 25 अप्रैल, 2025 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरे, वहीं विभाग ने आज भी उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि होने का अंदेशा जताया है।
Published on

जहां देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान, वज्रपात व बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते के दौरान पूर्वोत्तर भारत में 60 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाओं के साथ बारिश व वज्रपात का दौर जारी रहेगा।

वहीं आज, 26 अप्रैल, 2025 को असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, यहां 204 मिमी या उससे अधिक बारिश होने के आसार हैं।

वहीं आज, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं, यहां 115 मिमी या उससे अधिक बरस सकते हैं बादल।

भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में मौसमी बदलाव संबंधी मौसम विभाग का पूर्वानुमान देखें तो अगले सात दिनों के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार की तूफानी हवाओं के साथ बारिश व वज्रपात होने के आसार जताए गए हैं

जबकि कल 25 अप्रैल, 2025 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरे, वहीं विभाग ने आज, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि होने का भी अंदेशा जताया है

पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में मौसमी बदलाव की बात करें तो आज, 26 अप्रैल को पूर्वी भारत में 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिरने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

26 अप्रैल से एक मई के दौरान मध्य भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं। 26 से 28 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसी दौरान बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में जारी है। इसके कारण आज, 26 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर में तथा 26 और 27 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने, 50 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते के दौरान पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के दो दिनों में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश को छोड़कर मध्य भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के पांच दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, विदर्भ के ब्रह्मपुरी में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल, 25 अप्रैल, 2025 को विदर्भ के ब्रह्मपुरी में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल, 25 अप्रैल, 2025 को विदर्भ के ब्रह्मपुरी में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कहां रहेगा गर्म व उमस भरा मौसम, कहां चलेगी हीटवेव?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज, 26 अप्रैल, 2025 को दक्षिण हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है

कल, 25 अप्रैल को विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू या हीटवेव का प्रकोप रहा।

वहीं आज, झारखंड, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने के आसार हैं

26 से 29 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लोगों को रात में गर्म मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

आज, झारखंड, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने के आसार हैं।
आज, झारखंड, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने के आसार हैं।

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 25 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल, 25 अप्रैल को उत्तर आंतरिक कर्नाटक के बेलगाम में 3 सेमी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के वालपराई में 1 सेमी, असम और मेघालय के हाफलोंग और चेरापूंजी प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in