आज कई राज्यों में बरसेंगे बादल, अरुणाचल में भीषण बारिश का रेड अलर्ट

आज, असम और मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं
अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग, दिबांग घाटी, लोहित, निचली दिबांग घाटी, तिरप, अंजॉ और ऊपरी सियांग जिलों में पानी भरने तथा अचनाक बाढ़ आने का खतरा है।
अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग, दिबांग घाटी, लोहित, निचली दिबांग घाटी, तिरप, अंजॉ और ऊपरी सियांग जिलों में पानी भरने तथा अचनाक बाढ़ आने का खतरा है।
Published on

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश में कमी देखी जा रही है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी वाला मौसम बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के द्वारा आज सुबह, आठ अगस्त, 2025 जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

कल सात अगस्त को धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही, इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा, यानी 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री की कमी, यानी 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 85 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम के समय बादल तो होंगे लेकिन बारिश होने की संभावना न के बराबर है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान के 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून की ट्रफ देश के विभिन्न हिस्सों से गुजर रही है। कई हिस्सों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार लगातार जारी है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती प्रसार के रूप में बना हुआ है।

इन सभी मौसमी गतिविधियों के कारण आज, आठ अगस्त, 2025 को अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। यहां 204.5 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है। विभाग के द्वारा यहां बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसमी गतिविधियों का असर असम और मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों पर भी पड़ेगा। इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बादलों के 115.6 से 204.4 मिमी तक बरसने के आसार हैं।

विभाग की मानें तो आज, आठ अगस्त, 2025 को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, ओडिशा, तेलंगाना तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने तथा वज्रपात की आशंका है। इन सभी राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। यहां मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं आज, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में अचानक बाढ़ व जलभराव की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के शिमला और सिरमौर जिलों तथा उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा जताया गया है।

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग, दिबांग घाटी, लोहित, निचली दिबांग घाटी, तिरप, अंजॉ और ऊपरी सियांग जिलों तथा असम और मेघालय के तिनसुकिया जिले में पानी भरने तथा अचनाक बाढ़ आने का खतरा है

इसी दौरान मणिपुर के सेनापति, उखरुल तथा नागालैंड के दीमापुर, किफिर, कोहिमा, लोंगलेंग, मोकोकचुंग, मोन, पेरेन, तुएनसांग और ज़ुन्हेबोटो जिलों में अचानक बाढ़ आने व पानी भरने की आशंका जताई गई है

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमालिया और उसके आसपास के इलाकों, पश्चिम-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ इलाकों और उत्तर-पश्चिम अरब सागर के कई इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, दक्षिणी श्रीलंका तट, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और मन्नार की खाड़ी से सटे कोमोरिन के इलाकों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में और इजाफा होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी भी अन्य तरह की गतिविधि से दूर रहने का सुझाव दिया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में तमिलनाडु के करूर परमथी में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा। स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, सात अगस्त, 2025 को अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर इलाकों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।

वहीं कल, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के कई इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल, सात अगस्त, 2025 को विदर्भ के गढ़चिरौली में 6 सेमी, चंद्रपुर में 2 सेमी, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कलबुर्गी में 3 सेमी, असम और मेघालय के उत्तरी लखीमपुर में 3 सेमी, बारापानी में 2 सेमी, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों के मिदनापुर में 3 सेमी, बरहामपुर में 2 सेमी, ओडिशा के अंगुल और छतरपुर प्रत्येक जगह 3 सेमी तथा बलांगीर में 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं कल, झारखंड के जमशेदपुर में 3 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर और लॉन्ग आइलैंड प्रत्येक जगह 2 सेमी, छत्तीसगढ़ के रायपुर-माणा में 2 सेमी, कोंकण और गोवा के दहानू में 2 सेमी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के गंगटोक-ताडोंग में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in