उत्तर-पूर्वोत्तर-दक्षिण में जमकर बारिश, ओडिशा में गर्म व उमस भरा मौसम

आज, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ धूल के गुबार उठने के आसार हैं।
आज असम व मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने तथा भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।
आज असम व मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने तथा भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।फोटो साभार: आईस्टॉक
Published on

मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के बीच के हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा असम से होते हुए उत्तर-पूर्व असम तक समुद्र तल से औसतन 0.9 किमी ऊपर एक हवाओं का ट्रफ जारी है। साथ ही मॉनसूनी गतिविधि भी अपने चरम पर है।

इन मौसमी गतिविधियों के चलते आज, तीन जून, 2025 को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने तथा भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, इन सभी राज्यों में बादलों के 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बरसने के आसार हैं।

वहीं आज, अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं, यहां 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

आज, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ वज्रपात होने का अंदेशा जताया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो आज झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू पर एक चक्रवाती प्रसार के रूप में अब पंजाब और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर है, साथ ही इससे जुड़ा चक्रवाती प्रसार भी जारी है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवाती प्रसार जारी है।

जिसकी वजह से आज, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड में बिजली कड़कने, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, उत्तर के इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

वहीं आज, तीन जून, 2025 को हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

मौसम विभाग के मुताबिक आज, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ धूल के गुबार उठने के आसार हैं

देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून की गतिविधि

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आगे बढ़ रहा है, इसी क्रम में मॉनसून की उत्तरी सीमा लगातार मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुजर रही है।

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

आज, सोमालिया तट और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर तथा पश्चिम-मध्य अरब सागर के आसपास के हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों में और मध्य अरब सागर के कई इलाकों तथा दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आसपास के इलाकों, लक्षद्वीप क्षेत्र, उत्तरी केरल, कर्नाटक तट, मन्नार की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में इजाफा होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका व्यक्त की गई है।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी भी अन्य तरह की गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि अगले पांच दिनों के दौरान धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

वहीं, अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि अगले पांच दिनों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आने की आशंका जताई गई।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।

वहीं, देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, दो जून, 2025 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में महाराष्ट्र के माथेरान में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल, दो जून, 2025 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल, दो जून, 2025 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कहां रहेगा गर्म और उमस भर मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, तीन से छह जून, 2025 के दौरान ओडिशा में गर्म और उमस भरे मौसम के बने रहने की आशंका है। वहीं तीन और चार जून को पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से निजात मिलने के आसार नहीं हैं

तीन और चार जून को पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से निजात मिलने के आसार नहीं हैं।
तीन और चार जून को पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से निजात मिलने के आसार नहीं हैं।

कल कहां हुई भारी बारिश?

कल दो जून को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां कितने बरसे बादल

कल दो जून को असम और मेघालय के चेरापूंजी में 11 सेमी, धुबरी में 4 सेमी, उत्तरी लखीमपुर और सिलचर प्रत्येक जगह 2 सेमी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अगरतला में 7 सेमी, कैलाशहर में 3 सेमी, इंफाल में 1 सेमी, तटीय कर्नाटक के मैंगलोर में 4 सेमी, केरल और माहे के कोझिकोड में 2 सेमी, कन्नानोर में 1 सेमी, पश्चिम राजस्थान के चुरू में 2 सेमी, बीकानेर में 1 सेमी, लक्षद्वीप के अमिनी दिवि में 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं कल, हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में 1 सेमी, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कलबुर्गी 1 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कवली में 1 सेमी, कोंकण और गोवा के रत्नागिरी में 1 सेमी, पूर्वी राजस्थान के अजमेर में 1 सेमी, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के पहलगाम में 1 सेमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 1 सेमी, पंजाब के पटियाला में 1 सेमी तथा बिहार के पूर्णिया में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in