मध्य प्रदेश में 204 मिमी से अधिक बारिश का अलर्ट, 20 से ज्यादा राज्यों में बरसेंगे बादल

अगले दो दिनों के दौरान मॉनसून के राजस्थान, पंजाब के कुछ और इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाकी इलाकों, हिमाचल प्रदेश व जम्मू के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
आज पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड तथा विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।
आज पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड तथा विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।फोटो साभार: आईस्टॉक
Published on

देश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवाती प्रसार और हवाओं का ट्रफ जारी है। साथ ही देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 24 जून, 2025 को पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ हिस्सों में भीषण बारिश होने की आशंका जताई गई है, यहां 204.5 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

वहीं आज, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड तथा विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, इन राज्यों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

मौसम विभाग की मानें तो आज, 24 जून, 2025 को असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं, यहां बादलों के 65.5 से 115.5 मिमी तक बरसने का पूर्वानुमान है।

आज, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात होने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने, बिजली गिरने तथा बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।

जबकि आज, 24 जून, 2025 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने तथा बौछारें पड़ने का अनुमान है।

मॉनसूनी गतिविधि

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान, पंजाब के कुछ और इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाकी इलाकों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश की राजधानी में कल, 23 जून, 2025 को आर्द्रता 89 फीसदी रही, जबकि अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज दिल्ली के अधिकतम तापमान के 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, 23 जून, 2025 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में महाराष्ट्र के माथेरान में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल, 23 जून, 2025 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल, 23 जून, 2025 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल 23 जून, 2025 को झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा तटीय कर्नाटक के अधिकतर इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, सौराष्ट्र और कच्छ, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा तथा मराठवाड़ा में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई।

वहीं कल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, रायलसीमा, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, असम और मेघालय तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल 23 जून, 2025 को कोंकण और गोवा के दहानू में 7 सेमी, रत्नागिरी में 2 सेमी, गुजरात के सूरत में 6 सेमी, वल्लभ विद्यानगर में 4 सेमी, पश्चिमी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 5 सेमी, खरगोन-ओबीएस में 2 सेमी, पूर्वी राजस्थान के जयपुर में 5 सेमी, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों के डायमंड हार्बर में 4 सेमी, झारखंड के रांची में 4 सेमी, जमशेदपुर में 2 सेमी, उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में 4 सेमी, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 3 सेमी, मंडी में 2 सेमी, तटीय कर्नाटक के कारवार में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं कल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कोहिमा में 3 सेमी, इंफाल और कैलाशहर प्रत्येक जगह 2 सेमी, पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगोंग-ओब्स में 3 सेमी, नरसिंहपुर में 2 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में 2 सेमी, सौराष्ट्र और कच्छ के महुआ में 2 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर में 2 सेमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 2 सेमी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा में 2 सेमी, असम और मेघालय के बारापानी/शिलांग, गोलाघाट प्रत्येक जगह 2 सेमी तथा ओडिशा के गोपालपुर में 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in