बहरहाल गंगा नदी के स्वच्छ होने का एहसास कई पर्यावरणविद कर रहे हैं और ऐसा वह कई वर्षों बाद औद्योगिक गतिविधियों, पूजा-पाठ, नहान-ध्यान के ठप होने व नदी के जलस्तर, उसके रंग-बहाव आदि को देखकर कह रहे हैं। क्या यह सही है ? 1892 में एक रसायन विज्ञानी एलेन हैजन ने पानी का रंग देखकर उसमें प्रदूषण स्तर पता लगाने का तरीका खोजा था। यह तरीका अब भी कहीं-कहीं उपयोग में है। इसे हैजन स्केल से नापते हैं, मसलन एकदम पारदर्शी दिखने वाले पानी 0 से बहुत गाढ़े रंग के पानी 500 तक पानी के प्रदूषण स्तर को बांटते हैं। हालांकि ऐसा कोई तरीका गंगा के लिए फिलहाल नहीं अपनाया गया है।