'फेंगल' चक्रवात में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

यदि यह चक्रवात का रूप लेता है, तो इसका नाम 'फेंगल' या 'Fengal' होगा, जो सऊदी अरब द्वारा दिया गया नाम है।
कम दबाव के आज इसी क्षेत्र में बने रहने और डिप्रेशन में तब्दील होकर और खतरनाक होने के आसार हैं
कम दबाव के आज इसी क्षेत्र में बने रहने और डिप्रेशन में तब्दील होकर और खतरनाक होने के आसार हैं
Published on

मौसम के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बना कम दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह आज 25 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य हिस्सों पर जारी है।

इसके आज इसी क्षेत्र में बने रहने और डिप्रेशन में तब्दील होकर और खतरनाक होने के आसार हैं। इसके बाद, अगले दो दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-श्रीलंका तटों की ओर बढ़ने के आसार हैं।

हालांकि मौसम विभाग ने इसके चक्रवात में बदलने संबंधी कोई घोषणा नहीं की है, मगर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि यह और खतरनाक होकर चक्रवात का रूप ले सकता है। यदि यह चक्रवात का रूप लेता है, तो इसका नाम 'फेंगल' या 'Fengal' होगा, जो सऊदी अरब द्वारा दिया गया नाम है।

यह तमिलनाडु और आगे श्रीलंका की ओर बढ़ेगा। हालांकि सबसे अधिक संभावना इस बात की है कि यह भूमि को पार करने से पहले कमजोर पड़ जाएगा। इस आने वाले चक्रवात 'फेंगल' का ओडिशा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जैसा कि मौसम पूर्वानुमानों में बताया गया है।

सबसे अधिक संभावना इस बात की है कि यह भूमि को पार करने से पहले कमजोर पड़ जाएगा।
सबसे अधिक संभावना इस बात की है कि यह भूमि को पार करने से पहले कमजोर पड़ जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग

भारी बारिश के आसार

तूफानी गतिविधि के चलते 26 नवंबर को केरल और माहे में के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा अधिकतर इलाकों में में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने के आसार जताए गए हैं

वहीं 25 और 26 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।

इस सप्ताह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि आज, यानी 25 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं 26 और 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश, आज, इन राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत बारिश होने की आशंका जताई गई है। 26 से 28 नवंबर को रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

तूफानी गतिविधि के चलते समुद्र में समुद्र में उथल-पुथल

मौसम विभाग ने कहा है कि कम दबाव डिप्रेशन में तब्दील होकर और खतरनाक हो जाएगा, जिसके चलते समुद्र में उथल-पुथल में बढ़ोतरी हो गई है। इसके कारण आज, यानी 25 नवंबर को मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र से सटे हिस्सों, श्रीलंका तट के साथ-साथ दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों और दक्षिणी अंडमान सागर के निकटवर्ती हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in