चक्रवाती तूफान 'तेज' के यमन या ओमान की ओर बढ़ने के आसार

पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान एक डिप्रेशन या अवसाद में तब्दील होने का पूर्वानुमान है
चक्रवाती तूफान 'तेज' के यमन या ओमान की ओर बढ़ने के आसार
Published on

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह 19 अक्टूबर, 2023 को भारतीय समयानुसार 23:30 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर अच्छी तरह से कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया था।

वहीं आज, 20 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 05:30 बजे इसके उसी क्षेत्र में बने रहने का अनुमान है। इसके लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान एक डिप्रेशन या अवसाद में तब्दील होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कल के चक्रवाती प्रसार के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम

दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके 23 अक्टूबर के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और अधिक तीव्र होकर अच्छी तरह से कम दबाव में बदलने की आशंका जताई गई है।

वहीं, एक चक्रवाती प्रसार निचले और मध्य स्तरों पर कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।

अरब सागर में बनने वाले चक्रवात जो 'तेज' नाम से जाना जाएगा। फिलहाल अरब सागर में कोई चक्रवात नहीं है लेकिन मौसम विशेषज्ञ कम दबाव के क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं, जो अगले कुछ दिनों में चक्रवात में बदल सकता है।

यदि चक्रवात तेज बनता है, तो हो सकता है यह मुंबई या गुजरात को प्रभावित किए बिना उत्तर-पश्चिम दिशा में यमन या ओमान की ओर बढ़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और साथ ही नियमित रूप से अपडेट जारी करेगा।

मौसम विभाग ने चक्रवाती प्रसार और कम दबाव को देखते हुए मौसम संबंधी निम्नलिखित चेतावनियां जारी की हैं:
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक की दर से तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं।
वहीं आज, दक्षिण और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने मछुआरों को आज 20 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व अरब सागर, 20 से 23 अक्टूबर तक दक्षिण पश्चिम अरब सागर में न जाने की सलाह दी है।
वहीं 20 से 23 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य अरब सागर में भी मछुआरों को जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने, समुद्र में गए मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती हवाओं के चलते मौसम विभाग की लोगों के लिए चेतावनी जारी की है
मौसम विभाग ने, मछुआरों को 20 से 23 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में, 21 अक्टूबर से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाने की चेतावनी जारी की है।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in