चक्रवात 'तेज' आज दोपहर से पहले भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा: मौसम विभाग

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसके कारण पूर्वोत्तर, ओडिशा व पश्चिम बंगाल के इन हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है
प्रतीकात्मक छवि
प्रतीकात्मक छवि
Published on

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अरब सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात 'तेज' के आज यानी 22 अक्टूबर की दोपहर से पहले बहुत भयंकर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका व्यक्त की गई है।

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में बना बहुत भयंकर चक्रवाती तूफान "तेज" पिछले छह घंटों के दौरान 20 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। आज, 22 अक्टूबर को भरतीय समयनुसार 2:30 बजे इसके उसी क्षेत्र में बने रहने का अनुमान है। यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 260 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, सलालाह (ओमान) से 630 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और अल ग़ैदाह (यमन) से 650 किमी दक्षिण-पूर्व में है।

आज 22 अक्टूबर की दोपहर से पहले इसके और तेज होकर भयंकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं। इसके 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं।

तूफान के 24 अक्टूबर की शाम को अल ग़ैदाह (यमन) के आसपास और सलालाह (ओमान) के बीच यमन और ओमान तटों को पार करने की आशंका जताई गई है। वहीं अगले 24 घंटों में इसके और गहरे दबाव में बदलने के आसार हैं।

चक्रवाती तूफान को देखते हुए, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम अरब सागर में आज, 140 से 150 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 160 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार जताए हैं। वहीं आज सुबह तक इन तूफानी हवाओं के धीरे-धीरे बढ़कर 150 से 160 किमी प्रति घंटे से लेकर 175 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

23 अक्टूबर की सुबह तक तूफानी हवाओं की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। 24 अक्टूबर की सुबह तक तूफानी हवाओं की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे होने की आशंका है।

पश्चिम मध्य अरब सागर में 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 110 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं धीरे-धीरे तूफानी हवाओं की गति के 150 से 160 किमी प्रति घंटे से 175 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। 23 अक्टूबर की सुबह तक इन तूफानी हवाओं की गति के 180 से 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और तेज होकर 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

हालांकि, 23 अक्टूबर की शाम से तूफानी हवाओं की रफ्तार में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। 24 अक्टूबर की सुबह तक तूफानी हवाओं के 125 से 135 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। 25 अक्टूबर की सुबह 90 से 100 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं, 25 अक्टूबर की शाम को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

वहीं मौसम विभाग ने, समुद्र में गए मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है।

[2] पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव पिछले तीन घंटों के दौरान स्थिर बना हुआ है और आज, 22 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 2:30 बजे यह उसी क्षेत्र पर बना रहा। यह ओडिशा के पास के पारादीप से लगभग 610 किमी दक्षिण में है। पश्चिम बंगाल के दीघा से 760 किमी दक्षिण में और बांग्लादेश के खेपुपारा से 980 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है।

अगले 24 घंटों के दौरान इसके और तीव्र होकर गहरे दबाव में बदलने के आसार हैं। इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है, फिर वापस मुड़कर अगले तीन दिनों के दौरान बांग्लादेश और इससे सटे आसपास के पश्चिम बंगाल तटों की ओर उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकतर इलाकों में 24 और 25 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है

वहीं 23, 24 और 25 अक्टूबर को ओडिशा के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा, जिससे 24 और 25 अक्टूबर को इसके कई इलाकों में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

तूफान को देखते हुए, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं। 22 अक्टूबर की सुबह से 25 अक्टूबर की सुबह तक धीरे-धीरे इन तूफानी हवाओं की गति के बढ़कर 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

वहीं, पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं। यहां भी 22 अक्टूबर की सुबह से 23 अक्टूबर की सुबह तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे तक की गति में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

24 से 26 अक्टूबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के आसपास 60 से 70 किमी प्रति घंटे से लेकर 80 किमी प्रति घंटे तक की गति के तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

वहीं मौसम विभाग ने, समुद्र में गए मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in