चक्रवात मोका: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने के भारी आसार, इन हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

आठ से 12 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा एक-दो हिस्सों में भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है
चक्रवात मोका: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने के भारी आसार, इन हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट
Published on

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर बना हुआ है, जो इनके मध्य स्तरों तक फैला हुआ है। इसके कारण आज यानी, आठ मई को इसी इलाके में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।

इसके कल यानी, नौ मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव के रूप में बदलकर और तेज होने के आसार हैं। इसके बाद, बंगाल की मध्य खाड़ी और उससे सटे उत्तर अंडमान सागर की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए एक चक्रवाती तूफान 'मोका' में बदलकर और तेज होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभग ने बताया कि, कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके मार्ग और तेजी के बारे में विवरण दिया जाएगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि, चक्रवाती मौसम संबंधी गतिविधि की लगातार निगरानी की जा रही है।

उपरोक्त कम दबाव के बाद चक्रवात में बदलकर और तेज होने के तूफानी मौसम संबंधी गतिविधि को लेकर मौसम विभाग ने, आठ से 12 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा एक-दो हिस्सों में भयंकर बारिश होने की आशंका जताई है

भयंकर तूफानी हवाओं की चेतावनी
आठ मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं नौ मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के अंडमान सागर में हवा की गति के धीरे-धीरे बढ़कर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

10 से 12 मई के दौरान दक्षिण-पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में हवा की गति के धीरे-धीरे बढ़कर 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पहुंचने के आसार हैं।

तूफान के चलने समुद्र की स्थिति में भारी बदलाव के आसार
आज यानी आठ मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में समुद्र की स्थिति खराब रहने और नौ मई के बाद से इसके बहुत खराब रहने के आसार हैं। 10 मई के बाद से 12 मई तक दक्षिण-पूर्व और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में समुद्री लहरों के काफी ऊंचे उठने के आसार हैं।

मछुआरों तथा अन्य कारोबारियों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को चेतावनी दी है कि आठ मई से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में और नौ मई से दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं।

मौसम विभाग ने सलाह देते हुए कहा है कि, जो भी लोग दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में हैं वे सुरक्षित स्थानों पर लौट जाएं, मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर से नौ मई से पहले लौटने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने आज यानी, आठ से 12 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पर्यटन, अपतटीय गतिविधियों और शिपिंग आदि तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए जाने से परहेज करने को कहा है।

वहीं मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को मौसम विभाग की और से सलाह दी गई है कि वे आठ मई से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में और नौ मई से दक्षिण पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी में किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम आदि के लिए न जाएं।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in