अगले छह घंटों में कमजोर पड़कर गहरे अवसाद में बदल जाएगा चक्रवात 'हामून'

आज, दक्षिण असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं
फोटो साभार: आईस्टॉक
फोटो साभार: आईस्टॉक
Published on

मौसम विभाग के मुताबिक, यमन के ऊपर बने चक्रवाती तूफान "तेज" पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है, 24 अक्टूबर को यह भारतीय समयानुसार 20:30 बजे उसी इलाके में एक अच्छी तरह से कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर कमजोर पड़ गया।

इसके आगे चलकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 25 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 बजे उसी क्षेत्र में कमजोर होकर एक कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है, इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

वहीं बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी के ऊपर बने एक खतरनाक चक्रवाती तूफान "हामून" उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है, जो एक चक्रवाती तूफान में बदलकर कमजोर पड़ गया है। यह भारतीय समयानुसार 01:30 बजे तथा 25 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 02:30 बजे के बीच एक चक्रवाती तूफान के रूप में जिसकी गति 75 से 85 किमी प्रति घंटे से लेकर 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चटगांव के दक्षिण में बांग्लादेश तट को पार कर गया है।

यह 25 अक्टूबर को सुबह भारतीय समयानुसार 05:30 बजे बांग्लादेश के चटगांव से लगभग 40 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व के पास तटीय बांग्लादेश पर बना हुआ था।

इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान एक गहरे दबाव में और उसके बाद के छह घंटों के दौरान एक और बार दबाव में बदलकर कमजोर पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने तटीय बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘हामून’ के चलते मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि, आज, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा दक्षिणी असम और मेघालय तथा मिजोरम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने, जबकि इन राज्यों के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं, 26 अक्टूबर को मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी दौरान नागालैंड, मणिपुर और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने तूफान को देखते हुए, आज, दक्षिण असम और मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाएं चलने के आसार जताए हैं।

वहीं आज दक्षिण असम और मणिपुर में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

चक्रवाती तूफान को देखते हुए, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और इनकी गति के धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

25 अक्टूबर की दोपहर तक तूफानी हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी ।

आज उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं और अगले छह घंटों के दौरान इन तूफानी हवाओं के जारी रहने और उसके बाद कम होने का अनुमान है।

वहीं आज, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाओं के चलने, जिनके अगले छह घंटों के दौरान जारी रहने और उसके बाद कम होने का पूर्वानुमान है।

आज, बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार तटों पर 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। हालांकि आज दोपहर के बाद इन तूफानी हवाओं में कमी आने की संभावना है।

इसी अवधि के दौरान उत्तरी म्यांमार तट के शेष हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाओं के चलने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए, मौसम विभाग ने, आज 25 अक्टूबर तक उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश तथा उत्तरी म्यांमार तटों पर, तथा आज दोपहर तक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती इलाकों में मछुआरों को मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in