अंडमान सागर में बन रहा है चक्रवात, आठ दिसंबर को तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है

मौसम विभाग ने चक्रवात के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है
अंडमान सागर में बन रहा है चक्रवात, आठ दिसंबर को तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है
Published on

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के भूमध्यरेखीय हिंद महासागर-मलक्का पर चक्रवाती प्रसार के प्रभाव की वजह से, दक्षिण अंडमान सागर और इससे सटे इलाकों के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

इसके पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और छह दिसंबर की शाम तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक अवसाद या डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है।

इसके बाद, इसके पश्चिम,उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है। यह धीरे-धीरे एक चक्रवाती तूफान में बदलकर और तेज हो जाएगा और आठ दिसंबर की सुबह उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंच जाएगा।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज और कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

जैसा कि अपेक्षित निम्न दबाव प्रणाली बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी की ओर बढ़ रही है, सात दिसंबर की मध्यरात्रि से उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और दक्षिण तट आंध्र प्रदेश में बारिश की

गतिविधि शुरू होने की संभावना है। आठ दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के अधिकांश हिस्सों में बहुत अधिक बढ़ने के आसार हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के अंडमान सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

साथ दिसंबर को बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और आसपास के श्रीलंका तट में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होक 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं। आठ दिसंबर को इसी क्षेत्र में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचे की आशंका हैं। नो दिसंबर को इसेक 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

तमिलनाडु, पुडुचेरी में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे तक चलने की आशंका है।

वहीं आठ दिसंबर की सुबह से दक्षिण आंध्र प्रदेश तट और मन्नार की खाड़ी में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने का पूर्वानुमान है। आठ दिसंबर की शाम को अगले 12 घंटों के लिए और नो दिसंबर को 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के घटकर 65 किमी प्रति घंटे रह जाने का अनुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in