कोविड के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, क्या हैं शुरुआती लक्षण?

हांगकांग व चीन में कोरोना के मामलों में वृद्धि के बाद, अमेरिका में कोविड-19 का एक नया वेरिएंट पहचाना गया है, जिसका नाम एनबी 1.8.1 है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि, जबकि एनबी 1.8.1 में मनुष्य की कोशिकाओं से जुड़ने की अधिक क्षमता है, हो सकता है यह इसे अधिक संक्रामक बनाता हो।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि, जबकि एनबी 1.8.1 में मनुष्य की कोशिकाओं से जुड़ने की अधिक क्षमता है, हो सकता है यह इसे अधिक संक्रामक बनाता हो।
Published on

हांगकांग व चीन में कोरोना के मामलों में वृद्धि के बाद अमेरिका में कोविड-19 का एक नया वेरिएंट पहचाना गया है, जिसका नाम एनबी1.8.1 है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के आंकड़े बताते हैं कि यह वेरिएंट विभिन्न अमेरिकी हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में पाया गया है।

एशिया के कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को एनबी1.8.1 के साथ जोड़ा गया है। चीन में कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार सांस के रोगियों का प्रतिशत पिछले महीने 3.3 फीसदी से बढ़कर 6.3 फीसदी हो गया है।

यह भी पढ़ें
कोविड-19 के मामलों में उछाल: भारत में स्थिर, हांगकांग-सिंगापुर में केस बढ़े
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि, जबकि एनबी 1.8.1 में मनुष्य की कोशिकाओं से जुड़ने की अधिक क्षमता है, हो सकता है यह इसे अधिक संक्रामक बनाता हो।

चीनी अस्पतालों में वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने वाले रोगियों की दर 7.5 फीसदी से बढ़कर 16.2 फीसदी हो गई है। इसके अलावा ताइवान में कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों में 78 फीसदी की वृद्धि देखी गई है।

हांगकांग में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 12 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, यहां सार्वजनिक यातायात और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर एक बार फिर से फेस मास्क पहनने का आग्रह किया जा रहा है

यह भी पढ़ें
कोविड-19 के पांच सालः आज भी नहीं पता कि कुल कितने लोग मारे गए!
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि, जबकि एनबी 1.8.1 में मनुष्य की कोशिकाओं से जुड़ने की अधिक क्षमता है, हो सकता है यह इसे अधिक संक्रामक बनाता हो।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक एनबी1.8.1 में मनुष्य की कोशिकाओं से जुड़ने की अधिक क्षमता है, ऐसे में हो सकता है कि यह इसे अधिक संक्रामक बना दे। हालांकि वर्तमान में ऐसा कोई सबूत नहीं है कि इस वेरियंट की वजह से बीमारी गंभीर हो सकती है।

अमेरिका में पहचाने गए कोविड-19 के नए मामले मुख्य रूप से नौ देशों से आने वाले यात्रियों से उत्पन्न हुए हैं। जिनमें चीन, जापान, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाईलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड और स्पेन शामिल हैं। हवाई अड्डों पर 22 अप्रैल से 12 मई के बीच नमूने लिए गए, जिनमें इन मामलों का पता चला।

यह भी पढ़ें
अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस : कोविड-19 जैसी महामारियों से निपटने के लिए कितनी तैयार दुनिया
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि, जबकि एनबी 1.8.1 में मनुष्य की कोशिकाओं से जुड़ने की अधिक क्षमता है, हो सकता है यह इसे अधिक संक्रामक बनाता हो।

इन नए मामलों के बावजूद अमेरिका में कोविड-19 के पॉजिटिव परीक्षणों में कोई वृद्धि नहीं हुई है, नवीनतम आकंड़ों के मुताबिक, वायरस का पता लगाने वाले परीक्षण स्वाब में 12 फीसदी की कमी देखी जाने की खबर है।

यह भी पढ़ें
कोविड काल में महिला समूहों ने खाद्य सुरक्षा में निभाई अहम भूमिका
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि, जबकि एनबी 1.8.1 में मनुष्य की कोशिकाओं से जुड़ने की अधिक क्षमता है, हो सकता है यह इसे अधिक संक्रामक बनाता हो।

एनबी1.8.1 के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

एनबी1.8.1 वेरिएंट से संक्रमित लोगों के द्वारा कई तरह के लक्षण बताए गए हैं, जिनमें से कुछ वायरस के पहले के स्ट्रेन से जुड़े लक्षणों से अलग हैं। आम शुरुआती लक्षणों में लगातार कम-तेज बुखार के बजाय, कई लोगों को बुखार के साथ जुड़े सामान्य पसीने या तेज सांस के बिना शरीर के तापमान में लगातार कम वृद्धि जो 37.6 डिग्री से 38.1 डिग्री सेल्सियस के बीच का अनुभव होता है।

हाइपरथर्मिया के रूप में जानी जाने वाली यह स्थिति शरीर के थर्मोरेगुलेशन तंत्र के साथ किसी समस्या का इशारा कर सकती है। ऊपरी सांस के लक्षण: अन्य ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट की तरह एनबी1.8.1 में आमतौर पर गले में खराश, खांसी, नाक बहना और हल्का बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें
वैश्विक स्वास्थ्य रिपोर्ट: कोविड-19 के प्रभाव से जीवन प्रत्याशा में गिरावट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि, जबकि एनबी 1.8.1 में मनुष्य की कोशिकाओं से जुड़ने की अधिक क्षमता है, हो सकता है यह इसे अधिक संक्रामक बनाता हो।

किस तरह करें बचाव?

एनबी1.8.1 के तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए, खासकर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बीच लोग गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने के लिए, सुनिश्चित करें कि सभी टीकाकरण लिए गए हैं, जिसमें कोई भी बूस्टर शामिल है। भीड़भाड़ वाली या बंद जगहों पर, मास्क पहनने से वायरस के फैलने को कम करने में मदद मिल सकती है।

संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोना चाहिए या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए। लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in