कोरोना अपडेट: महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 300 के पार, भारत में 38 लोगों की मौत

भारत में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1637 हो गई है। इनमें से 133 लोग ठीक हो चुके हैं
कोरोना अपडेट: महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 300 के पार, भारत में 38 लोगों की मौत
Published on

भारत में कोरोनावायरस की वजह से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मरीजों की संख्या 1637 हो गई है। इनमें से 133 लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 1 अप्रैल की रात को अपडेट किए आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में जहां मरीजों की संख्या 302 हो गई है। वहीं केरल में 241, दिल्ली में 120, कर्नाटक में 101, उत्तर प्रदेश में 103, तमिलनाडु में 124, तेलंगाना में 94, आंध्र प्रदेश में 83, गुजरात में 74 हो चुकी है। सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। यहां अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में 6, बिहार में 1, दिल्ली में 2, हिमाचल प्रदेश में 1, जम्मू कश्मीर में 2, कर्नाटक में 3, केरल में 2, मध्य प्रदेश में 3, पंजाब में 3, तमिलनाडु में 1, तेलंगाना में 3, पश्चिम बंगाल में 2 लोगों की जान चुकी है।

पिछले दो दिन के दौरान कोरोनावायरस बीमारी (कोविड-19) के मामलों में काफी उछाल आया है। 30 मार्च की रात 9.30 बजे जब मंत्रालय ने अपने आंकड़े अपलोक किए थे तो उस समय मरीजों की संख्या 1251 थी और मरने वालों की संख्या 32 थी। 31 और एक अप्रैल के दौरान 7 लोगों की मौत हुई, जबकि 386 नए मरीजों की पहचान हुई है। 

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in