Amaraja Kulkarni
अमरजा कुलकर्णी पॉलिसी एडवोकेसी रिसर्च सेंटर में पर्यावरण और सतत विकास विभाग का नेतृत्व करती हैं। वह एक सतता (सस्टेनेबिलिटी) और नीति शोधकर्ता हैं, जिनके पास लाइफ साइंसेज उद्योग में 14 वर्षों का अनुभव है। अमरजा ने वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से संबंधित मार्गदर्शक पुस्तकों का सह-लेखन किया है और नीति टूलकिट विकसित किए हैं। उनका काम जमीनी वास्तविकताओं और नीतिगत सुधारों के बीच की दूरी को कम करके चक्रीय अर्थव्यवस्था की दिशा में बदलाव को आगे बढ़ाना है