

देश में वायु प्रदूषण ने इस सीजन में पहली बार ‘गंभीर’ स्तर को छू लिया है। 5 नवंबर को जारी वायु गुणवत्ता बुलेटिन के मुताबिक, दो शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के गजरौला में एक्यूआई 407 और हरियाणा के पंचगांव में 406 दर्ज किया गया। इस श्रेणी में 401 से 500 के बीच का एक्यूआई आता है। इससे पहले 4 नवंबर को गजरौला में एक्यूआई 390 और पंचगांव में 391 था। यानी एक दिन में गजरौला में 17 और पंचगांव में 15 अंकों की बढ़ोतरी हुई। बुलेटिन में कुल 283 शहरों के आंकड़े जारी किए गए।
हालांकि दिल्ली के कई प्रदूषण निगरानी केंद्रों में एक्यूआई पहले ही 'गंभीर' श्रेणी में दस्तक दे चुके हैं। आज यानी पांच नवंबर को भी दिल्ली के 20 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार दर्ज किया गया।
दिल्ली सरकार का लाइव निगरानी डैशबोर्ड के 5 नवंबर 2026 के शाम 5:00 बजे के आंकड़े बताते हैं कि सबसे अधिक प्रदूषण जहांगीरपुरी में रहा, जहां एक्यूआई 454 दर्ज किया गया। इसके बाद पंजाबी बाग में 448, आईआईटी दिल्ली और रोहिणी में 442-442, नरेला में 430, विवेक विहार में 429 और अलीपुर में 424 एक्यूआई रहा। सोनिया विहार में यह 417, मुंडका और आरके पुरम में 415-415, डीटीयू में 433, बवाना और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 407-407, पूसा में 407, पटपड़गंज में 406, सिरीफोर्ट में 404, एनआईटी नरेला में 403, ओखला फेज-2 में 403 और आईटीओ में 402 दर्ज किया गया। दिल्ली में 60 निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण की निगरानी की जाती है।
बहुत खराब श्रेणी में 13 शहर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बुलेटिन के मुताबिक देश के 13 शहर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया रहे। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 से 400 के बीच रहा। इन 13 शहरों में ओडिशा के पारादीप में सबसे अधिक 393 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआई 369 रहा, जो 4 नवंबर के 377 से 8 अंक कम है।
राजस्थान के खैरथल में 339, हरियाणा के बहादुरगढ़ में 342, मानेसर में 343, गुरुग्राम में 331, हिसार में 327 और बल्लभगढ़ में 316 एक्यूआई दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के अनपरा में 343, भिवाड़ी में 337, दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 303 और चरखी दादरी में 304 एक्यूआई रहा।
खराब श्रेणी में 40 शहर
देश के 40 शहरों का एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 201 से 300 के बीच रहा। इनमें रोहतक (294), कुरुक्षेत्र (289), बुलंदशहर (287), सवाई माधोपुर (286), मोदीनगर (284), नोएडा (283), बिलाईपाडा (278), सोनीपत और गोपालगंज (277-277), अंबाला (271), बड़ौत (270), जींद (268), मेरठ (266), गाजियाबाद (263), दौसा (253), बीकानेर (252), नारनौल (250), फतेहाबाद (247), खुर्जा (246), जैसलमेर, धारूहेड़ा और मंडीदीप (243-243), हनुमानगढ़ (241), पटियाला (240), ग्रेटर नोएडा (238), झुंझुनूं (236), चूरू (234), खन्ना (230), सासाराम (224), ग्वालियर (219), लुधियाना और फतेहपुर सीकरी (218-218), हापुड़ (217), डीग (215), नागौर (210), बिहारशरीफ (209), मुजफ्फरनगर (207), जालौर (204) और कानपुर (203) शामिल हैं।
फरीदाबाद में 160 अंकों का उछाल
एक दिन में कुछ शहरों में प्रदूषण बढ़ा, जबकि कुछ में गिरावट भी दर्ज की गई। फरीदाबाद का एक्यूआई 4 नवंबर के 160 से बढ़कर 5 नवंबर को 303 हो गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा में यह 309 से घटकर 238 और नोएडा में 330 से घटकर 283 पर आ गया। बहादुरगढ़ में भी 365 से घटकर 342 और बल्लभगढ़ में 353 से घटकर 316 दर्ज किया गया। इसके उलट मानेसर में एक्यूआई 318 से बढ़कर 343 और गुरुग्राम में 322 से बढ़कर 331 हो गया।
86 शहरों में मध्यम श्रेणी
बुलेटिन के अनुसार, देश के 86 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। इस श्रेणी में 101 से 200 के बीच का एक्यूआई आता है।
इनमें टोंक में सबसे अधिक 200 एक्यूआई रहा। इसके बाद कटनी और मुरादाबाद (199-199), भिवानी (198), पीथमपुर (197), बर्नीहाट (मेघालय) (197), आगरा (195), हाजीपुर (194), अलवर (193), सांगली (193), श्रीगंगानगर (189), लखनऊ (188), मंडीखेड़ा (187), जालंधर (178), सिरसा (178), जयपुर (177), भोपाल और मोतिहारी (174-174), वृंदावन (173), शामली (171), मंडी गोबिंदगढ़ (168), पूर्णिया (167), चित्तौड़गढ़ (165), उदयपुर (163), अहमदाबाद (159), नागपुर (158), पाली (158), मालेगांव (157), अगरतला, अमृतसर और सिंगरौली (154-154), बूंदी और भरतपुर (152-152) में एक्यूआई दर्ज किया गया।
अन्य शहरों में पटना (147), लेह (144), बद्दी (143), भागलपुर (142), अंकलेश्वर और राजकोट (141-141), नासिक (134), बरेली (133), फिरोजाबाद (133), भिवंडी (132), भावनगर (132), नवी मुंबई (132), उज्जैन (132), गया और जमुई (131-131), पुणे (130), झालावाड़ (129), प्रयागराज (127), सूरत (123), गुम्मिडिपूंडी (122), बक्सर (122), औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और बायरनिहाट (असम) (121-121), अंगुल (104), कोलकाता (104), डूंगरपुर (103), गुवाहाटी (102), मुंगेर (102), अम्बरनाथ (107), बारां (107), कटिहार (107), मुंबई (107), मुजफ्फरपुर (107), कुंजेमुरा (105), गांधीनगर (115), काशीपुर (116), टेंसा (116), धौलपुर (117), महाड (117), जबलपुर (119), समस्तीपुर (108), देवास (110), हावड़ा (110), मेहसाणा (123), जोधपुर (183), पानिपत (184), पिथमपुर (197), कोटा (148), किशनगंज (114), बेलापुर (114), औरंगाबाद (बिहार) (114), बारमेर (109), बारां (107), गुम्मिडिपूंडी (122) और मुरादाबाद (199) शामिल हैं।
मात्र 25 शहरों में हवा साफ
देश के 25 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया। इनमें मदिकेरी में सबसे कम 18 एक्यूआई रहा। अन्य शहरों में अमरावती (26), गैंगटोक (31), पुडुचेरी (32), राजमहेंद्रवरम (34), बेतिया (35), चिक्कमगलुरु (36), यादगीर (37), दावणगेरे (38), नयागढ़ (39), भिलाई (40), काकीनाडा (40), लातूर (40), माचिलीपट्टनम (40), चिक्कबल्लापुर (41), श्रीकाकुलम (41), थूथुकुडी (42), कोप्पल (42), विजयपुरा (43), बेलगाम (45), शिवमोगा (46), ब्रजराजनगर (48), कलबुर्गी (48), विशाखापत्तनम (49) और दमोह (50) शामिल हैं। इस श्रेणी में 0 से 50 के बीच का एक्यूआई आता है।