दिल्ली-एनसीआर में तेज सर्द हवाएं, अगले 24 घंटों में और बढ़ सकती है ठंड

नौ मार्च, 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। जिसके चलते पश्चिमी हिमालयी इलाकों में मौसम में भारी बदलाव हो सकता है। पहाड़ों पर एक और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट को देखें तो देश के तमाम हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट को देखें तो देश के तमाम हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा।
Published on

मार्च के महीने का पहला सप्ताह गुजरने को है और पूरे देश में मौसम ने अलग-अलग तरह के रुख अपना रखे हैं। कहीं तेज सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं तो कहीं तापमान में रिकॉर्डतोड़ इजाफा हो रहा है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट को देखें तो देश के तमाम हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा। जबकि आज, छह मार्च, 2025 को दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज सर्द सतही हवाओं में इजाफा होकर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

इन तेज बर्फीली हवाओं के अगले 24 घंटों तक जारी रहने का पूर्वानुमान है, सात मार्च से हवाओं की गति में कमी आने की बात कही गई है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं से तापमान गिर गया है, खासकर सुबह के समय ठंडक का अहसास हो रहा है। आज देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग ने कहा है कि आज, यानी छह मार्च, 2025 को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाओं का चलना जारी रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि नौ मार्च, 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। जिसके चलते पश्चिमी हिमालयी इलाकों में मौसम में भारी बदलाव हो सकता है। पहाड़ों पर एक और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ समय पहले हुई भारी बर्फबारी और आगे होने वाले हिमपात के चलते पहाड़ों पर अभी सर्दी के दौर के जारी रहने के आसार हैं।

तापमान में उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम भारत में चल रही तेज सतही सर्द हवाओं के चलते अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे चार से छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

अगले दो दिनों के दौरान, विदर्भ को छोड़कर दिया जाए तो मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है, हालंकि उसके बाद धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले दो दिनों के दौरान विदर्भ में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने और उसके बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है तथा उसके बाद धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, यानी पांच मार्च, 2025 को रायलसीमा के नांदयाल में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां रहेगा गर्म व उमस भरा मौसम, कहां चलेगी हीटवेव?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज छह मार्च को केरल और माहे में गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in