फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स, सुमिता रॉय दत्ता
फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स, सुमिता रॉय दत्ता

मौसम अपडेट: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर, कोहरे और पाले का कहर जारी

अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
Published on

उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर इलाके कोहरे की आगोश में समाए हुए हैं। लगभग पूरा उत्तर भारत सर्दी के प्रकोप से प्रभावित है, मगर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण ठंड का सितम जारी है।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी लोगों को अभी कुछ दिन और ठंड का मुकाबला करना होगा।

वहीं कल, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भीषण ठंड महसूस की गई। जबकि, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भी दिन काफी ठंडा रहा।

मौसम विभाग की मानें तो आज, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लोगों को शीतलहर का कहर झेलना पड़ सकता है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी आज शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। 

देश की राजधानी दिल्ली में जहां ठंड के कारण प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का समय बदल दिया गया है, वहीं दिल्ली से सटे एनसीआर में स्कूलों में अवकाश और आगे बढ़ा दिया गया है। 

वहीं आज और कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में पाला पड़ने की आशंका जताई गई है। पाला न केवल उत्तर भारत बल्कि इसी दौरान पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी इसके पड़ने के आसार हैं।  

तापमान में उतार चढ़ाव
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव की बात करें तो कल, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

वहीं, दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। उत्तर पश्चिम और इससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में ये सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले चार दिनों में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। अगले पांच दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में भी न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले चार दिनों में लगभग दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है और उसके बाद अगले चार दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा।

कहा छाएगा कोहरा?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को घने से बहुत घने कोहरे का सामना करने पड़ेगा जिसके कारण यातायात संबंधी समस्याए सामने आएंगी।

वहीं जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों हिस्सों, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भी छाएगा घना कोहरा।

कल, पंजाब के कई हिस्सों में लोगों को बहुत घने कोहरे का सामना करना पड़ा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

वहीं कल, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिम राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों, असम और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा गया।

कोहरे की वजह से कल, जम्मू में दृश्यता 50 मीटर, पंजाब के बठिंडा में दृश्यता शून्य रही, अमृतसर और पटियाला प्रत्येक जगह दृश्यता 25 मीटर, हरियाणा और चंडीगढ़ के हिसार और अंबाला प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर, चंडीगढ़ में दृश्यता 50 मीटर, दिल्ली के पालम में दृश्यता 50 मीटर, पश्चिम उत्तर प्रदेश के आगरा में दृश्यता शून्य रही, बरेली में दृश्यता 25 मीटर, झांसी में दृश्यता 50 मीटर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दृश्यता 50 मीटर, बहराइच और गोरखपुर प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर रही।

वहीं कल, पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में दृश्यता 50 मीटर, चूरू में दृश्यता 200 मीटर, बिहार के पूर्णिया में दृश्यता 25 मीटर, भागलपुर में दृश्यता 200 मीटर, झारखंड के डाल्टनगंज में दृश्यता 200 मीटर, पश्चिम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर, असम के तेजपुर में दृश्यता 200 मीटर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के सिलीगुड़ी में दृश्यता शून्य रही, कोलकाता में दृश्यता 25 मीटर, डायमंड हार्बर में दृश्यता 50 मीटर, मालदा में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, कारवार (तटीय कर्नाटक) में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in