
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में 11 अगस्त की देर रात से बारिश शुरू हुई जिसका सिलसिला आज भी जारी है। मौसम विभाग के द्वारा आज सुबह, यानी 12 अगस्त, 2025 को जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि बारिश का यह दौर आने वाली 17 अगस्त तक जारी रह सकता है। जहां एक ओर बारिश ने गर्मी और उमस से मामूली राहत दी है, वहीं कई इलाकों में लोगों को जलजमाव और यातायात संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
कल, 11 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम यानी 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी का स्तर 91 फीसदी तक रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक आज, 12 अगस्त को दिल्ली में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं। यहां विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान के 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है।
देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो इन हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते आज, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ हिस्सों में भीषण बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। यहां 204.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
वहीं आज, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात होने तथा गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। यहां सभी राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बादल बरस सकते हैं।
मौसम विभाग की मानें तो आज, 12 अगस्त, 2025 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। इन सभी राज्यों में बादलों के 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसने के आसार हैं।
कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चम्बा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहुल एवं स्पीति और मंडी जिलों तथा जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के डोडा, कठुआ, उधमपुर, कारगिल और लेह और लद्दाख जिलों में भंकर बारिश की वजह से पानी भरने तथा अचनाक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।
इसी दौरान उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में अचानक बाढ़ आने व जलभराव का अंदेशा जताया गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग, दिबांग घाटी, पूर्व कामेंग, लोहित, निचला सुबनसिरी, पापुम-पारे, तवांग, तिरप, पश्चिम कामेंग, पश्चिम सियांग, अंजॉ और ऊपरी सियांग जिलों में जलभराव व अचानक बाढ़ का खतरा है।
इसी दौरान असम और मेघालय के कार्बी एनालॉग, कोकराझार, एन.सी. हिल्स, करीमगंज, पूर्व गारो हिल्स, री भोई, दक्षिण गारो हिल्स, पश्चिम गारो हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स, धुबरी और जयंतिया हिल्स जिलों तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के पूर्व सिक्किम, उत्तर सिक्किम, पश्चिम सिक्किम, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कोच्चिबिहार जिलों में भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने व जलभराव की आशंका जताई गई है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, 11 अगस्त, 2025 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में असम के हाफलोंग और महाराष्ट्र के माथेरान में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 11 अगस्त, 2025 को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, केरल और माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली तथा असम और मेघालय के अधिकतर इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।
वहीं कल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप के कई इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
कल कहां कितने बरसे बादल?
कल, 11 अगस्त, 2025 को जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के कटरा में 18 सेमी, जम्मू में 8 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के बापटला में 8 सेमी, मछलीपट्टनम में 2 सेमी, उत्तराखंड के देहरादून-मोहकमपुर में 6 सेमी, झारखंड के रांची में 4 सेमी, बिहार के पूर्णिया में 4 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में 4 सेमी, हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में 3 सेमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं कल, पंजाब के चंडीगढ़ में 3 सेमी, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 3 सेमी, रायलसीमा के तिरुपति में 2 सेमी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के बरेली में 2 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के सोलापुर में 2 सेमी, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के नई दिल्ली-सफदरजंग और अंबाला प्रत्येक जगह 2 सेमी, असम और मेघालय के उत्तरी लखीमपुर में 2 सेमी तथा तेलंगाना के हैदराबाद में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।