सौराष्ट्र और कच्छ में 200 मिमी से अधिक बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का हाल

आज, उत्तरी महाराष्ट्र के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली सतही तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
कल, यानी 27 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसे बादल, यहां 190 मिमी तक बारिश दर्ज की गई
कल, यानी 27 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसे बादल, यहां 190 मिमी तक बारिश दर्ज की गई
Published on

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ तथा उससे सटे उत्तरी गुजरात पर गहरा अवसाद या डिप्रेशन बना हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है

मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में है, जबकि पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति में है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए आज, यानी 28 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी से भयंकर बारिश होने के आसार जताए हैं, यहां 20 सेमी (200 मिमी) से अधिक बरस सकते हैं बादल।

वहीं आज, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरस सकते हैं मेघ, इन राज्यों में 12 सेमी (120 मिमी) से अधिक बारिश बारिश हो सकती है।

आज, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, इन सभी राज्यों में बादलों के सात सेमी (70 मिमी) या उससे अधिक बरसने के आसार हैं।

कल, यानी 27 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसे बादल, यहां 190 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, वहीं, मध्य महाराष्ट्र तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई, इन हिस्सों में 70 मिमी तक बरसे बादल।

कहां पड़ेंगी तेज हवाओं के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली?

मौसम विभाग ने आज, पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। वहीं आज, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार हैं।

कहां चलेंगी सतही तूफानी हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो आज, उत्तरी महाराष्ट्र के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। वहीं आज, दक्षिण गुजरात के अलग-अलग हिस्सों तथा सौराष्ट्र और कच्छ के जिलों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

बुधवार 28 अगस्त 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
बुधवार 28 अगस्त 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

आज, उत्तर-पूर्व अरब सागर, उत्तर-पश्चिम अरब सागर के अधिकतर हिस्सों, मध्य अरब सागर के अधिकांश इलाकों और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के उत्तरी हिस्सों, गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक के तटों, मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के तट, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों, उत्तरी अंडमान सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, गुजरात तट, उत्तर-पूर्व अरब सागर, उत्तर-पश्चिम अरब सागर के कई हिस्सों, पूर्व-मध्य अरब सागर के उत्तरी हिस्सों और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई हैं।

आज, पश्चिम-मध्य, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों, सोमालिया, यमन, दक्षिण ओमान तटों के अधिकतर इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने का अनुमान है।

वहीं आज, गुजरात के तटों और उससे सटे पाकिस्तान के तटों तथा पूर्वोत्तर और निकटवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर में 55 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 75 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, तटीय आंध्र प्रदेश के बापटला में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के धार और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 27 अगस्त को जम्मू और कश्मीर, गुजरात और पश्चिम बंगाल में गंगा के अधिकतर मैदानी इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वही कल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in