पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में लू

कल, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ इलाकों, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
Published on

देश में कहां पहुंचा मॉनसून? मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कर्नाटक के शेष भागों, दक्षिण महाराष्ट्र, गोवा के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के शेष इलाकों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

एक चक्रवाती प्रसार उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दूसरा उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के निचले स्तरों पर बना हुआ है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ के आज से से सक्रिय होकर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव करने के आसार हैं। अगले सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अरब सागर की दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के जारी रहने की संभावना है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए अगले पांच दिनों के दौरान अम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश तथा वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।

वहीं, छह जून तक पंजाब, हरियाणा में बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पांच जून तक उत्तर प्रदेश और पांच से आठ जून के दौरान राजस्थान में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन हिस्सों में भी 0.1 मिमी से 15.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

आज, उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं, वहीं आज और कल पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली में तथा सात जून तक पूर्वी राजस्थान में धूल भरी तूफानी हवाओं के चलने की आशंका जताई गई है।

कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती प्रसार और बंगाल की खाड़ी से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों के निचले स्तरों तक तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का चलना जारी है।मौसम संबंधी इन गतिविधियों के चलते आज, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, इन राज्यों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश होने के आसार हैं।

वहीं आज, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, तेलंगाना तथा कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इन सभी राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल। कल केरल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

आज, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, मराठवाड़ा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है

तापमान में उतार-चढ़ाव
तापमान है कि जिद्दी बच्चे की तरह उतरने के लिए तैयार ही नहीं है, पिछले दिनों कम होने के बाद यह फिर से चढ़ने लगा है। वहीं कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं कल, विदर्भ के कई हिस्सों, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कल, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ इलाकों, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल, देश भर में उत्तर प्रदेश के कानपुर आईएएफ में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां चलेगी लू या हीटवेव
आज, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं आज, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों में भी लू या हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है

वहीं कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू महसूस की गई।

वहीं आज, ओडिशा और बिहार में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से छुटकारा मिलने के आसार नहीं हैं।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज, मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बॉब और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, सोमालिया तट, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने के आसार हैं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, पांच जून को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे के अधिकांश हिस्सों, तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, विदर्भ, कोंकण और गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, पांच जून को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल के वेल्लारीकुंडू में 9 सेमी, अरालम में 8 सेमी, पनाथुर में 5 सेमी, अलापुझा में 3 सेमी, कन्नूर में 1 सेमी, असम और मेघालय के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, चेरापूंजी, रंगिया और शिलांग हर जगह 1 सेमी, त्रिपुरा के कैलाशहर में 2 सेमी, मध्य प्रदेश के सिवनी और इंदौर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in